खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री और ऑडियंस के बीच खूब पसंद की जाती हैं. उनकी फिल्में हों या फिर म्यूजिक वीडियो दोनों हिट होते हैं. खेसारी और काजल की फिल्म ‘दीवानापन’ का एक गाना खूब हिट हुआ था. इस गाने को आज भी खूब सुना जाता है. गाने नाम ‘कूलर कुर्ती में लगा ला’ है. इस गाने को 416 मिलियन व्यूज यूट्यूब एक चैनल पर मिल चुके हैं.

