ओबरा/सोनभद्र (सौरभ गोस्वामी)…..

स्थानीय तापीय परियोजना में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत एवं राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा ओबरा के अध्यक्ष इं सचिन राज यादव के आकस्मिक निधन हो जाने से पूरे उत्पादन निगम परिवार में शोक हो गया है।वही गुरुवार को अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र चार में एक शोक सभा आयोजित की गई।
शोक सभा में तापीय परियोजना के प्रमुख मुख्य महाप्रबंधक के साथ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, सामाजिक और सांगठनिक प्रतिनिधिगण ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस दौरान साफ सुथरे छवि और आकर्षक विचारों को याद करके लोग काफी भावुक हो गए।उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु लोग लंबी कतारों में खड़े रहे।समाज ने एक अच्छा व्यक्ति और विभाग ने एक अच्छे अभियंता को खो दिया।
इसके पूर्व दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा को शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान किए जाने की प्रार्थना ईश्वर से की गई। शोक सभा में सीजीएम इं. आर के अग्रवाल, जीएम इं एस के मिश्रा,अधीक्षण अभियंता इं. डीके सिंह के साथ ही प्रशांत यादव, अमित यादव,राजीव रंजन, विजय यादव,राजू पासवान,रूपेश यादव, अमित सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।