Last Updated:
यह कहानी बॉलीवुड के एक ऐसे सुपरस्टार की है, जिसे फिल्म की शूटिंग पूरा करते ही जेल जाना पड़ा. जेल जाने का दिन तय था, ऐसे में शूटिंग के आखिरी दिन एक रेलवे स्टेशन पर सुपरस्टार सबके सामने रो पड़ा. फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर निकली. कमाई के मामले में तो फिल्म ने इतिहास रच दिया. कौन है ये सुपरस्टार?

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की निजी जिंदगी हमेशा विवादों से घिरी रही है. मुंबई बम धमाकों के मामले में 1993 से लेकर साल 2016 के बीच संजू बाबा को कई बार जेल जाना पड़ा. एक बार तो ऐसा भी समय आया जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की और जेल चले गए. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी. फिल्म का नाम था : पीके.

इस फिल्म में संजय दत्त ने भैरो सिंह के किरदार में नजर आए थे. हालांकि लीड रोल में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला और परीक्षित साहनी नजर आए थे.

दरअसल, संजय दत्त को मुंबई बम धमाकों के केस में 5 साल जेल की सजा सुनाई गई थी. यह सजा उन्होंने अलग-अलग समय पर पूरी की थी. 2014 में भी उन्हें जेल जाना पड़ा था. उस समय वो पीके की शूटिंग कर रहे थे. अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने के बाद जेल जाने के ठीक एक दिन पहले संजू बाबा रो पड़े थे. संजय दत्त आखिरी बार 2016 में जेल गए थे.

19 दिसंबर 2014 को रिलीज हुई ‘पीके’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था. उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा के साथ यह फिल्म प्रोड्यूस की थी.

फिल्म का विषय बहुत ही विवादास्पद था. फिल्म को लेकर पूरे देश में जबर्दस्त विरोध भी देखने को मिला था. कई संगठनों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का भी आरोप लगाया था. अभिनेता आमिर खान के कई जगह पर पुतले भी जलाए गए थे. फिल्म के कई सीन को फिल्म से हटाने की मांग की गई थी. फिल्म को बैन करने की भी मांग की गई थी.

पीके फिल्म का बजट 122 करोड़ रुपये के करीब रखा गया था. फिल्म ने भारत में 340 करोड़ और वर्ल्डवाइड 770 करोड़ का कलेक्शन किया था. 2014 में पीके फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी मूवी थी. पीके फिल्म ने सिर्फ 13 दिन में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

