Last Updated:
Bigg Boss 19 Episode 17 Written Update: बिग बॉस 19 के 17वें एपिसोड में घर में सभी ने एक-दूसरे को आईना दिखाया. कुनिका सदानंद ने फिर से तान्या का दिल दुखाया. अब 17वें एपिसोड की शुरुआत भी इसी मुद्दे से हुई.
आमने सामने आकर निकाली भड़ास नतालिया को प्रणित ने खूब खरी खोटी सुनाई. जीशान को जब टास्क के दौरान बिठाया गया तो तान्या के आते ही उन्होंने कान बंद कर लिए थे.तान्या ने सलीके से उन्हें डिस्टर्ब करने की कोशिश की और कहा कि जीशान आप बहुत गंदे हो. दूसरी और फरहाना नीलम को कहा कि मैं इस घर में किसी को भी दोस्त नहीं बना सकती. क्योंकि कोई डिजर्व नहीं करता.
कुनिका से हुआ तान्या का सामना
टास्क के बाद घमासान
टास्क के बाद अमाल मलिक ने नीलम गिरी को दी चेतावनी कि आज तान्या के साथ हो रहा है, कल ये सब तुम्हारे साथ भी हो सकता है. तुम उनसे बचकर रहो. नीलम ने कहा कि उनके साथ ऐसा नहीं होगा. सभी घरवालों ने बैठकर कुनिका को एक लिमिट तक रिस्पेक्ट देने की बात की. रात साढे़ दस बजे तक ये मुद्दा खत्म नहीं हुआ. वहीं सलमान खान के डांटने के बाद से नेहल चुडासमा घर में दिखना ही बंद हो गई. जहां वह हर मुद्दे में बीच में आती थी, अब वह इन सब मुद्दों से गायब रहीं.
जानें कौन हुआ नोमिनेट
इस टास्क के बाद बिग बॉस ने घोषणा की और कहा कि मृदुल नतालिया, और आवेज नगमा इस बार दोनों सीधा-सीधा नोमिनेट हो गए हैं. घर में सभी का कहना है कि आप जितना कुछ कर लो कल फिर से तान्या और कुनिका एक हो जाएंगी.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

