Last Updated:
Mathura News: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में रहने वाले एक कर्मचारी की जब से मौत हुई है, महाराज जी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं इस मामले पर अब फलाहारी महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि महाराज जी के आश्रम में क्या चल रहा है.
फलाहारी महाराज का बयान
मथुरा: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाने के बाद हलचल तेज हो गई है. फलाहारी महाराज ने अपने बयान में केली कुंज आश्रम से जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि आश्रम में दो गुट हैं और संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर संतों के बीच मतभेद हैं.
फलाहारी महाराज के मुताबिक, केली कुंज से जुड़े कथित विवादों से आहत होकर प्रेमानंद महाराज बेलवन स्थित आश्रम चले गए हैं. उनका दावा है कि महाराज के साथ कई तपस्वी संत भी बेलवन आश्रम पहुंचे हैं. फलाहारी महाराज ने आरोप लगाया कि केली कुंज से जुड़े एक गुट में कुछ ऐसे लोग सक्रिय हैं, जिन पर संपत्ति के कारोबार से जुड़े होने के आरोप हैं.
बच्चों के गायब होने की बताई वजह
उन्होंने यह भी दावा किया कि संपत्ति को लेकर विवाद के चलते दूसरा गुट प्रेमानंद महाराज से नाराज है. बयान में केली कुंज आश्रम में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के छिपे होने और महाराज की आड़ में कई आश्रम संचालित किए जाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. फलाहारी महाराज ने आश्रम से बच्चों के कथित रूप से गायब होने का मुद्दा भी उठाया है. उन्होंने आशंका जताई कि बच्चों को किसी संगठित गिरोह या माफिया द्वारा निशाना बनाया जा सकता है. इन गंभीर आरोपों की भी जांच और आधिकारिक पुष्टि जरूरी है.
संत प्रेमानंद की सुरक्षा को बताया अहम मुद्दा
वहीं फलाहारी महाराज का कहना है कि प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और उनकी सुरक्षा को देशहित से जोड़कर देखा जाना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने और महाराज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. फिलहाल फलाहारी महाराज के आरोपों ने वृंदावन के संत समाज और आश्रम से जुड़े विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. अब निगाहें प्रशासन की जांच और आधिकारिक कार्रवाई पर हैं.
About the Author

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ें
