संवाददाता@आनंद गुप्ता….

विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव निवासी पंडित रामनारायण मिश्रा (90) का शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे वाराणसी स्थित बीएचयू में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज बीएचयू में चल रहा था।

उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पंडित रामनारायण मिश्रा सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और सामाजिक व्यवहार के लिए क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन पर ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

परिजनों के अनुसार शनिवार को कनहर नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त है।







