• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Nepal Protests : नेपाल में हिंसक हालात, यूपी में अलर्ट…CM योगी ने पुलिसवालों से क्या कहा, जानें सब

Admin by Admin
September 9, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
Nepal Protests : नेपाल में हिंसक हालात, यूपी में अलर्ट…CM योगी ने पुलिसवालों से क्या कहा, जानें सब
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 09, 2025, 23:05 IST

Nepal Protest News : नेपाल में हिंसक और बेकाबू हो चुके हालात के बीच यूपी सरकार चौकन्नी हो गई है. सीएम योगी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा है. अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है.

नेपाल में हिंसक हालात, यूपी में अलर्ट...योगी ने पुलिस से क्या कहा, जानें सबबहराइच बार्डर पर तैनात सुरक्षाकर्मी
लखनऊ. नेपाल में बने हिंसक हालातों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सीएम योगी ने नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों की पुलिस को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार रहें. नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए पुलिस मुख्यालय में एडीजी एलओ की देखरेख में कंट्रोल रूम स्थापित कर तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए हैं.

हल्के में न लें छोटे से छोटा इनपुट

नेपाल के बेकाबू होते हालात को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने सीमावर्ती जिलों—महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी और दूसरे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का आदेश दिया है. इन जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तुरंत काबू पाया जा सके. पुलिस को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती इलाकों में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. स्थानीय प्रशासन को आदेश दिया गया है कि हालात पर 24 घंटे नजर रखी जाए और छोटे से छोटे इनपुट को भी गंभीरता से लिया जाए.

चौकियां हर वक्त अलर्ट

सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाए. पुलिस और प्रशासन को आपसी समन्वय से काम करने और सीमा पार से आने-जाने वाली गतिविधियों पर खास निगरानी रखने को कहा गया है. खासकर सीमा पर तैनात पुलिस चौकियों को हर वक्त अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश मिले हैं.

नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए 3 नंबर

नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय में एडीजी एलओ की देखरेख में एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है. यह कंट्रोल रूम 24×7 संचालित रहेगा और किसी भी नागरिक की समस्या को तत्काल दर्ज कर कार्रवाई करेगा. इसके लिए तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं.

  1. 0522-2390257
  2. 0522-2724010
  3. 9454401674
    WhatsApp: 9454401674
किसी भी तरह की मदद, शिकायत या सूचना देने के लिए लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

सोशल मीडिया पर पैनी नजर

पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया इकाई को भी अलर्ट किया गया है. उसे निर्देश दिए गए हैं कि नेपाल से संबंधित किसी भी संवेदनशील सूचना या पोस्ट की सतत निगरानी की जाए. अगर किसी भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट की पहचान होती है तो तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. सरकार का मानना है कि गलत सूचनाओं से हालात बिगड़ सकते हैं, इसलिए सोशल मीडिया की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी.

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 09, 2025, 23:05 IST

homeuttar-pradesh

नेपाल में हिंसक हालात, यूपी में अलर्ट…योगी ने पुलिस से क्या कहा, जानें सब



Source link

Previous Post

Bigg Boss 19: आमने-सामने नजर आईं तान्या-कुनिका, टास्क के बाद जमकर हुआ घमासान, ये 4 कंटेस्टेंट हुए नोमिनेट

Next Post

FIDE Grand Swiss: गुकेश की फिडे ग्रैंड स्विस में लगातार दूसरी हार

Next Post
FIDE Grand Swiss: गुकेश की फिडे ग्रैंड स्विस में लगातार दूसरी हार

FIDE Grand Swiss: गुकेश की फिडे ग्रैंड स्विस में लगातार दूसरी हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन
  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह बने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
  • प्रज्ञानानंदा ने एक राउंड पहले ही जीता अपना पहला रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब, 23.5 अंकों के साथ रचा इतिहास
  • सोनभद्र. तालाब में गंदगी और गोबर से मरीं कई कुंतल मछलियां, पट्टाधारक को भारी नुकसान

Breaking News

विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन

by JK Gupta
August 7, 2026
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता.... विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव निवासी पंडित रामनारायण मिश्रा (90) का शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे...

Read moreDetails

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह बने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0....... Sonbhadra । राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio