जे0के0/सोनभद्र………

Sonbhadra । ओबरा के पीजी कॉलेज के पास एक चार पहिया वाहन में महिला ने बच्चे को जन्म दिया, हालांकि परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे लेकिन प्रसव पीड़ा बढ़ने पर प्रसूता ने बच्चे को गाड़ी में ही जन्म दे दिया, दूसरी तरफ खराब सड़क और अस्पताल से दूरी ज्यादा होने की वजह से भी यह समस्या उत्पन्न होती है।
ओबरा थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत गांव के खड़िया टोला निवासी महिला सुभाषी देवी पत्नी भोला सिंह को प्रसव पीड़ा होने के दौरान परिजन सीएचसी के लिए जा रहे थे कि ओबरा पहुंचने पर डिग्री कॉलेज के पास गाड़ी रोक का प्रसव कराना पड़ा है, प्रसव के दौरान आशा भी साथ में थी, जिसके सूझबूझ से सफल प्रसव कराया जा सका ।
इसके बाद परिजन प्रसूता को चोपन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, एक बात और यहां समझना जरूरी है कि ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुका पार के क्षेत्रों में आज भी एंबुलेंस की सेवा अथवा नेटवर्क की समस्या से या खराब सड़क की समस्या की वजह से ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है, एक उदाहरण के तौर पर इस प्रसूता के परिजन निजी वाहन के जरिए ही चोपन सीएचसी के लिए निकले थे।
