चूर्क/सोनभद्र (संजय सिंह)……

अपना दल एस जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में जिला अध्यक्ष अंजनी पटेल के अध्यक्षता में जिले की मासिक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच माननीय अभिषेक चौबे उपस्थित रहे, बैठक का संचालन जिला महासचिव आचार्य राजकुमार बौद्ध ने किया।

बैठक में सक्रिय सदस्य बढ़ाने पर विचार रखते हुए मुख्य अतिथि ने कहा अपना दल यस आगामी पंचायत चुनाव में सभी 31 जिला पंचायत सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पुनः जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की कार्यकर्ताओं से अपील की।
बैठक की अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा आगामी 10 सितंबर को सभी विधानसभा मासिक बैठक एवं सभी जोन की 12 सितम्बर मासिक बैठक एवं 16 सितम्बर से लेकर 20 सितम्बर तक जिले के सभी मंचों के बैठक सुनिश्चित है जिसमें सभी जोन प्रभारी एवं जिला पदाधिकारियों का होना जरूरी है। साथ ही जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल द्वारा युवा मंच जिलाध्यक्ष के पद पर अंशु तिवारी के पद की घोषणा की।
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष शिबू शेख, जिला महासचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह राजपूत, जिला सचिवगण श्याम सुंदर पटेल, सतीश पटेल, रामधनी पटेल, बाबूराम सिंह पटेल जिला कोषाध्यक्ष – चंद्रशेखर पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य गण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जिले की मासिक बैठक संपन्न हुई।