• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

World Athletics Championships 2025: नीरज चोपड़ा के सामने बदला लेना का मौका, पाकिस्तानी नदीम से फिर होने जा रहा है सामना

Admin by Admin
September 6, 2025
in खेल
0
World Athletics Championships 2025: नीरज चोपड़ा के सामने बदला लेना का मौका, पाकिस्तानी नदीम से फिर होने जा रहा है सामना
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 07, 2025, 02:14 IST

नीरज चोपड़ा के पास बदला लेना का मौका, पाकिस्तानी अरशद नदीम से होगा सामनानीरज चोपड़ा और पाकिस्तानी अरशद नदीम की होगी टक्कर
नई दिल्ली. भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा के पास पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम से मिली हार का बदला चुकाने का मौका है. इस महीने के आखिर में टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दोनों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. नीरज चोपड़ा और नदीम फिर से पेरिस ओलंपिक भाला फेंक फाइनल की तरह मुकाबले के लिए तैयार हैं.

मौजूदा विश्व चैंपियन चोपड़ा 13 से 21 सितंबर के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता में 19 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. नदीम पाकिस्तान के एकमात्र एथलीट हैं. नदीम ने अगस्त 2024 में पेरिस में 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ चोपड़ा को हराकर स्वर्ण पदक जीता था. तब से दोनों प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेले हैं. पर अब एक साल से भी ज्यादा समय के बाद टोक्यो में उनका आमना-सामना होने वाला है. यह ओलंपिक और विश्व चैंपियन के बीच मुकाबला होगा.

भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की मूर्ति के साथ.

27 साल के नीजर चोपड़ा पूर्व चैंपियन होने के नाते पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में वाइल्ड कार्ड से इंट्री हासिल कर चुके हैं. उन्होंने क्वालीफाइंग पीरियड के दौरान कई बार 85.50 मीटर का क्वालीफाइंग मानक भी पार किया है. वहीं 38 साल के नदीम ने मई में दक्षिण कोरिया में एशियाई चैंपियनशिप में 86.40 मीटर के थ्रो के साथ क्वालीफाइंग मानक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता था. पेरिस ओलंपिक फाइनल के बाद नदीम ने एकमात्र इसी स्पर्धा में हिस्सा लिया है.

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी की जुलाई में इंग्लैंड में पिंडली की मांसपेशी की सर्जरी हुई थी. विश्व चैंपियनशिप में पुरुष भाला फेंक क्वालीफाइंग राउंड 17 सितंबर को और फाइनल अगले दिन होगा. तीन अन्य भारतीय सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव भी टोक्यो में इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं. इससे भारत के पुरुष भाला फेंक खिलाड़ियों की संख्या सबसे ज्यादा होगी.

डायमंड लीग ट्रॉफी विजेता जर्मनी के जूलियन वेबर इस साल तीन बार 90 मीटर से ज्यादा थ्रो करने के बाद इस स्पर्धा में पसंदीदा दावेदार के रूप में उतरेंगे. चोपड़ा ने इस साल करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो हासिल किया है. वह मई में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर के थ्रो से दूसरे स्थान पर रहे थे. दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, कीनिया के जूलियस येगो, त्रिनदाद एवं टोबैगो के केशोर्न वालकॉट जैसे एथलीट भी इसमें शामिल होंगे.

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 07, 2025, 02:14 IST

homesports

नीरज चोपड़ा के पास बदला लेना का मौका, पाकिस्तानी अरशद नदीम से होगा सामना



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

घर में अचानक सांप या चूहा दिख जाए तो क्या करें? जानें आसान और असरदार उपाय – Uttar Pradesh News

Next Post

काजल राघवानी का धमाकेदार गाना ‘पायल घुंघुरवाला’, डांस मूव्स से मचाया तहलका

Next Post
काजल राघवानी का धमाकेदार गाना ‘पायल घुंघुरवाला’, डांस मूव्स से मचाया तहलका

काजल राघवानी का धमाकेदार गाना 'पायल घुंघुरवाला', डांस मूव्स से मचाया तहलका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • चोपन. क्षेत्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे
  • केकराही. महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक
  • बीजपुर. मछली मारने के दौरान डूबने से अधेड़ की मौत
  • शक्तिनगर. मूल्यांकन एवं आकलन पद्धतियों पर आधारित द्विदिवसीय सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित
  • सोनभद्र. भाजपा सरकार से विश्वकर्मा समाज का भरोसा उठा: राम आसरे विश्वकर्मा

Breaking News

चोपन. क्षेत्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे

by JK Gupta
August 12, 2026
0

संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय...... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में बुधवार को विकासखंड...

Read moreDetails

केकराही. महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

by JK Gupta
August 12, 2026
0

संवाददाता@रामकेश यादव...... करमा थाना क्षेत्र के बाबा बिहारी इण्टर कालेज भरकवाह के छात्र छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio