• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 10, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

क्या फिर से होगी समधी की ‘घर वापसी’? मायावती से माफी मांगकर BSP में लौटना चाहते हैं अशोक सिद्धार्थ

Admin by Admin
September 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
क्या फिर से होगी समधी की ‘घर वापसी’? मायावती से माफी मांगकर BSP में लौटना चाहते हैं अशोक सिद्धार्थ
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को मायावती ने 12 फरवरी, 2025 को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था. लेकिन, एक बार फिर से अशोक सिद्धार्थ के बीएसपी (BSP) में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गई है. दरअसल, बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने मायावती से माफी मांगी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक अपील करते हुए एक पोस्ट लिखी है, जिसमें क्षमा याचना की है.

आकाश आनंद के ससुर पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने अपनी पोस्ट में साफ तौर पर कहा कि मैं हाथ जोड़कर उनसे अनुरोध कर रहा हूं कि वह मुझे माफ कर दें. वहीं, आखिर में उन्होंने मायावती से खुद को पार्टी में वापस लेने का आग्रह भी किया. अब यह तो वक्त ही बताएगा कि मायावती अपने समधी अशोक सिद्धार्थ को माफ करके पार्टी में वापस लेंगी या नहीं? लेकिन, प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है.

अशोक सिद्धार्थ ने मायावती से की भावकु अपील
पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने फेसबुक पोस्ट के लिए मायावती से भावुक अपील की है. अशोक सिद्धार्थ ने लिखा, ‘मैं अशोक सिद्धार्थ बीएसपी पूर्व सांसद निवासी जिला फर्रुखाबाद बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी की चार बार रहीं मुख्यमंत्री एवं कई बार लोकसभा व राज्यसभा की रहीं सांसद बहन मायावती जी का हृदय से सम्मान एवं चरण स्पर्श करता हूं.

मुझसे पार्टी का कार्य करने के दौरान “जाने व अनजाने” में तथा गलत लोगों के बहकावे में आकर जो भी गलतियां हुई हैं. तो उसके लिए मैं बहन जी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं. जिन्होंने अनेकों कष्ट झेलकर, अपनी पूरी जिन्दगी, इस देश के करोड़ों दलितों एवं अन्य उपेक्षित वर्गों के हित व कल्याण के लिए समर्पित की है.

अशोक सिद्धार्थ ने आगे लिखा, आदरणीय बहन जी से मैं हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि वे मुझे माफ कर दें, आगे मैं कभी भी गलती नहीं करूंगा और पार्टी के अनुशासन में ही रहकर, उनके मार्ग-दर्शन एवं दिशा-निर्देश में ही कार्य करूंगा. साथ ही मैं रिश्तेदारी आदि का भी कोई नाजायज फायदा नहीं उठाऊंगा. यहां मैं यह भी स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि जिन भी गलत लोगों को पार्टी से निकाला गया है तो मैं उनको वापिस लेने के लिए कभी भी सिफारिश नहीं करूंगा.

यह भी मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं. अन्त में अब मैं पुनः आदरणीय बहन जी से अपनी सभी छोटी-बड़ी गलतियों की माफी मांगते हुए उनसे पार्टी में वापिस लेने के लिए विशेष आग्रह करता हूं. बहन जी की अति कृपा होगी. बता दें कि मायावती ने गुटबाजी और पार्टी के हितों के खिलाफ गतिविधियों के आरोपों के बाद राज्यसभा के पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

BSP से रहा था गहरा नाता
अशोक सिद्धार्थ का बीएसपी से गहरा नाता रहा है. अशोक सिद्धार्थ के पिता पार्टी के संस्थापक कांशीराम के सहयोगी रहे हैं। इस बारे में खुद मायावती ने बताया था. बता दें, अशोक सिद्धार्थ, मायावती के समधी भी है और पार्टी के ऐसे लो प्रोफाइल नेता हैं जो पार्टी में पर्दे के पीछे रहकर काम करते थे. उनकी गिनती मायावती के बेहद करीबी नेताओं में होती थी. पार्टी से नजदीकी होने के चलते ही उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखा था.

बीएसपी के टिकट पर बने थे MLC
अशोक सिद्धार्थ को मायावती ने पहले एमएलसी बनाया. इसके बाद वर्ष 2016 में राज्यसभा भेजा. उनकी पत्नी मायावती शासनकाल के दौरान यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं. अशोक सिद्धार्थ, पेशे से डॉक्टर हैं और उन्होंने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई की. महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज से नेत्र रोग में डिप्लोमा किया है.

Source link

Previous Post

माही विज ने 3 बच्चों के साथ शेयर किया प्यार भरा वीडियो, दिया खास संदेश

Next Post

आशीष कपूर को तीस हजारी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा.

Next Post
आशीष कपूर को तीस हजारी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा.

आशीष कपूर को तीस हजारी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • मुख्यालय. जमीन दिलाने के नाम पर 5.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
  • ओबरा. आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने किया बैठक -जनगणना में आदिवासी धर्म कोड शामिल हो
  • ओबरा. ऑनलाइन फ्रॉड कर व्यवसाई के खाते से पांच लाख रुपए उड़ाए
  • ओबरा. बीटीपीएस-सीटीपीएस की संविदा कंपनियों पर श्रमिकों का ईपीएफ हड़पने का आरोप
  • सोनभद्र. टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर पोल से टकराया, चालक की मौत

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • मुख्यालय. जमीन दिलाने के नाम पर 5.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
  • ओबरा. आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने किया बैठक -जनगणना में आदिवासी धर्म कोड शामिल हो

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.