• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. चार सूत्री मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
November 27, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की उठाई मांग


उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ एवं ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिलेभर के ग्राम रोजगार सेवकों और वीबी-जीरामजी कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया।

विनय कुमार पांडेय एवं सुरेश कुमार, जिला संयोजक ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा सोनभद्र के नेतृत्व में विभिन्न विकास खंडों से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी और अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित मनरेगा कर्मचारी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एचआर पॉलिसी लागू करने, नियमित मानदेय भुगतान सहित अन्य सुविधाएं देने की घोषणा की थी, लेकिन पांच वर्ष बीतने के बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं। इससे ग्राम रोजगार सेवक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ग्राम रोजगार सेवकों का न्यूनतम मानदेय 24 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित कर पृथक बजट से भुगतान किया जाए। ग्राम रोजगार सेवकों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिले और एचआर पॉलिसी लागू की जाए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास के सभी कार्यों को उनके दायित्वों में शामिल करते हुए पदनाम ग्राम विकास सहायक किया जाए। कर्मचारियों ने अब तक के सभी बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करने की भी मांग उठाई।

आंदोलन को ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम प्रधान संघ, एपीओ संघ, लेखा सहायक संघ और कंप्यूटर ऑपरेटर संघ सहित अन्य संगठनों ने समर्थन दिया।

इस अवसर पर प्रभात सिंह, श्याम बिहारी, प्रदीप सिंह राणा, अभिलाष, सुनीता, मिराज, अशोक, संतोष, वेद प्रकाश, रविंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, प्रशांत सिंह दिवाकर, विनीता पटेल, रागिनी और संजू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Views: 48
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद आग लगने के हादसे में मृत बाइक सवार की हुई पहचान

Next Post

सोनभद्र. राष्ट्रीय लोकदल युवा की सोनभद्र जिला कमेटी भंग, पवन शुक्ला बने युवा रालोद के सोनभद्र जिला प्रभारी

Next Post

सोनभद्र. राष्ट्रीय लोकदल युवा की सोनभद्र जिला कमेटी भंग, पवन शुक्ला बने युवा रालोद के सोनभद्र जिला प्रभारी

Related Posts

  • सोनभद्र. खुद को DRM का स्टेनो बताकर बेरोजगारों से करता था ठगी, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी “हिस्ट्रीशीटर” गिरफ्तार सोनभद्र. खुद को DRM का स्टेनो बताकर बेरोजगारों से करता था ठगी, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी “हिस्ट्रीशीटर” गिरफ्तार
  • सोनभद्र. सोनभद्र की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयन का मौका, 3 दिसंबर को ट्रायल सोनभद्र. सोनभद्र की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयन का मौका, 3 दिसंबर को ट्रायल
  • सोनभद्र. जल संरक्षण को लेकर सदर ब्लॉक सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, भूजल के अनावश्यक दोहन पर रोक लगाने पर हुई चर्चा सोनभद्र. जल संरक्षण को लेकर सदर ब्लॉक सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, भूजल के अनावश्यक दोहन पर रोक लगाने पर हुई चर्चा
  • शक्तिनगर. लिंक कैनाल का गेट गिरने से बिजली और कोयला परियोजनाओं में जल संकट, करोड़ों का नुकसान शक्तिनगर. लिंक कैनाल का गेट गिरने से बिजली और कोयला परियोजनाओं में जल संकट, करोड़ों का नुकसान
  • सोनभद्र. बाल विवाह के खिलाफ सोनभद्र में जागरूकता की पहल, निकाला गया जागरूकता रथ सोनभद्र. बाल विवाह के खिलाफ सोनभद्र में जागरूकता की पहल, निकाला गया जागरूकता रथ
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement