मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
…नई कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई ,15 दिन में गठित होगी नई कमेटी

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) युवा संगठन में सांगठनिक बदलाव करते हुए सोनभद्र जिला कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इसके साथ ही सोनभद्र निवासी एवं प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय महासचिव पवन शुक्ला को युवा रालोद का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें जिले में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने और नई जिला कमेटी के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

27 नवंबर 2026 को क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा रालोद प्रयागराज क्षेत्र सूर्य प्रताप सिंह (पंचु पटेल) ने यह निर्णय लिया। जारी निर्देश के अनुसार, पवन शुक्ला को अगले 15 दिनों के भीतर तीन युवा नेताओं के नाम प्रदेश कार्यालय को भेजने की जिम्मेदारी दी गई है। इन नामों के आधार पर सोनभद्र में नए जिला अध्यक्ष और जिला कमेटी का गठन किया जाएगा।

पवन शुक्ला कों जिला प्रभारी बनाए जाने से जिले में युवा रालोद की संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब सभी की निगाहें नई जिला कार्यकारिणी के गठन पर टिकी हैं।