• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जल संरक्षण को लेकर सदर ब्लॉक सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, भूजल के अनावश्यक दोहन पर रोक लगाने पर हुई चर्चा

JK Gupta by JK Gupta
November 27, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह..


सोनभद्र जल संरक्षण एवं भूजल संसाधनों के सतत प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को सदर ब्लॉक, रॉबर्ट्सगंज के सभागार कक्ष में बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रविंद्र कुमार (रविंद्र वीर), उपायुक्त श्रम रोजगार, सोनभद्र उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के अंतर्गत केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, राज्य इकाई कार्यालय, प्रयागराज एवं उत्तरी क्षेत्र, लखनऊ द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रयागराज से उपस्थित सुश्री अरीबा कमाल, वैज्ञानिक-सी एवं कार्यालय प्रमुख, राज्य इकाई कार्यालय, प्रयागराज ने उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत किया।जनसंवाद के दौरान केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के श्री मुकेश आनंद, वैज्ञानिक-सी एवं श्री घनश्याम तिवारी, वैज्ञानिक-बी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने भूजल के महत्व, जलस्तर में गिरावट के कारणों, भूजल के अनावश्यक दोहन से उत्पन्न चुनौतियों तथा जल संरक्षण के प्रभावी उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से आमजन की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा जल संरक्षण के लिए उनके सुझाव भी प्राप्त किए गए।

अधिकारियों ने वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा स्थानीय स्तर पर जल संरक्षण के उपायों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भूजल संसाधनों का संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी एवं सामूहिक जिम्मेदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. अनादि गायेन, क्षेत्रीय निदेशक एवं श्री संदीप कुमार स्वरूप, वैज्ञानिक-डी/तकनीकि सचिव, उत्तरी क्षेत्र, लखनऊ के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में  अनिल कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी, नगवां;  लालजी शुक्ला, खंड विकास अधिकारी, रॉबर्ट्सगंज;  अनिल कुमार राय, खंड विकास अधिकारी, कोन; मनीष सिंह, खंड विकास अधिकारी, बभनी;  दिनेश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी, चोपन;  विनय मिश्रा, एपीओ, रॉबर्ट्सगंज सहित विभिन्न विकासखंडों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Views: 22
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. लिंक कैनाल का गेट गिरने से बिजली और कोयला परियोजनाओं में जल संकट, करोड़ों का नुकसान

Next Post

सोनभद्र. सोनभद्र की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयन का मौका, 3 दिसंबर को ट्रायल

Next Post

सोनभद्र. सोनभद्र की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयन का मौका, 3 दिसंबर को ट्रायल

Related Posts

  • सोनभद्र. खुद को DRM का स्टेनो बताकर बेरोजगारों से करता था ठगी, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी “हिस्ट्रीशीटर” गिरफ्तार सोनभद्र. खुद को DRM का स्टेनो बताकर बेरोजगारों से करता था ठगी, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी “हिस्ट्रीशीटर” गिरफ्तार
  • सोनभद्र. सोनभद्र की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयन का मौका, 3 दिसंबर को ट्रायल सोनभद्र. सोनभद्र की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयन का मौका, 3 दिसंबर को ट्रायल
  • शक्तिनगर. लिंक कैनाल का गेट गिरने से बिजली और कोयला परियोजनाओं में जल संकट, करोड़ों का नुकसान शक्तिनगर. लिंक कैनाल का गेट गिरने से बिजली और कोयला परियोजनाओं में जल संकट, करोड़ों का नुकसान
  • सोनभद्र. बाल विवाह के खिलाफ सोनभद्र में जागरूकता की पहल, निकाला गया जागरूकता रथ सोनभद्र. बाल विवाह के खिलाफ सोनभद्र में जागरूकता की पहल, निकाला गया जागरूकता रथ
  • सोनभद्र. सोनभद्र में रोजगार का बड़ा अवसर, 20 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन सोनभद्र. सोनभद्र में रोजगार का बड़ा अवसर, 20 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement