मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
…रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, आरोपी पर पहले से भी दर्ज हैं तीन मुकदमे

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 नवंबर की रात करीब 10:50 बजे पुलिस टीम चुर्क मोड़ स्थित बस स्टैंड के यात्री शेड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के झोले से 1 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवक की पहचान अनिल विश्वकर्मा (24 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण, निवासी बढ़ौली, थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 943/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी चुर्क धर्मनारायण भार्गव सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।