• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. 21 हजार दीपों से जगमगाएगा सोन नदी का तट, देव दीपावली पर दिखेगा आस्था और संस्कृति का संगम

JK Gupta by JK Gupta
November 23, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय….


चोपन/सोनभद्र। सोन नदी के पावन तट स्थित सोनेश्वर महादेव घाट पर देव दीपावली का पर्व इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाया जाएगा। काशी की तर्ज पर वर्ष 2014 से शुरू हुई इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार छठ घाट से बजरंग घाट तक करीब 21 हजार दीप जलाकर दीपदान किया जाएगा। आयोजन को लेकर सोन सेवा समिति और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इस वर्ष देव दीपावली का आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भी खास होगा। कार्यक्रम में आदिवासी एवं जनजातीय समाज के बच्चों और युवाओं को अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा प्रदर्शित करने का विशेष अवसर मिलेगा। इसके अलावा जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कला प्रदर्शन और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सोन सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने बताया कि सोन नदी के तट पर हजारों दीप जलाकर भव्य दीपदान की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। वहीं समिति के राजेश अग्रहरी ने बताया कि आयोजन अब धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक संरक्षण का भी माध्यम बन चुका है। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर दीपदान करने की अपील की गई है।

विकास चौबे ने बताया कि वर्ष 2014 में तत्कालीन जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए सहयोग प्रदान किया था। तभी से प्रतिवर्ष दीपदान, 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन, आरती, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता नया आकर्षण होगी, जिसमें सोनभद्र के उभरते गायक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

नमामि गंगे के जिला संयोजक महेंद्र केसरी ने बताया कि छठ घाट से बजरंग घाट तक पूरे सोन तट को फूल-मालाओं और दीपों से सजाया जाएगा। आयोजन में अखंड हरिकीर्तन, आरती और भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने घाट की सीढ़ियों का निर्माण पूरा कराने और घाट के विस्तार की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

आयोजकों के अनुसार इस बार पांच से सात हजार श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनजर साफ-सफाई, सजावट, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 21 हजार दीपों की रोशनी में जगमगाता सोन तट इस बार धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का अनुपम दृश्य प्रस्तुत करेगा।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, व्यापारी संगठन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Next Post

दुद्धी. क्षेत्र में दो अलग- अलग सड़क हादसों में चार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

Next Post

दुद्धी. क्षेत्र में दो अलग- अलग सड़क हादसों में चार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

Related Posts

  • सोनभद्र. 26 नवंबर को लखनऊ में होगी बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्य अतिथि सोनभद्र. 26 नवंबर को लखनऊ में होगी बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्य अतिथि
  • विंढमगंज. नवनियुक्त जिला मंत्री रूपा गुप्ता के आवास पहुंचीं महिला मोर्चा की पदाधिकारी, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा विंढमगंज. नवनियुक्त जिला मंत्री रूपा गुप्ता के आवास पहुंचीं महिला मोर्चा की पदाधिकारी, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
  • विंढमगंज. देव दीपावली पर सजेगी जोरमा पहाड़ी, कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा भव्य मेला विंढमगंज. देव दीपावली पर सजेगी जोरमा पहाड़ी, कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा भव्य मेला
  • दुद्धी. क्षेत्र में दो अलग- अलग सड़क हादसों में चार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर दुद्धी. क्षेत्र में दो अलग- अलग सड़क हादसों में चार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
  • सोनभद्र. श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, व्यापारी संगठन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन सोनभद्र. श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, व्यापारी संगठन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement