• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. लोकबंधु राजनारायण की जयंती पर सपाइयों ने भरी हुंकार, 2027 में अखिलेश की ताजपोशी का लिया संकल्प

JK Gupta by JK Gupta
November 23, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


लोकबंधु राजनारायण जी की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण जी का पूरा जीवन गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। वर्ष 1977 में चुनाव जीतने के बाद भी उन्होंने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं के बजाय समाज सेवा को प्राथमिकता दी।

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने अपने विद्रोही तेवरों से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया। अंग्रेजी शासन ने उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम तक घोषित किया था। जेल जाने के बाद भी उनका संघर्ष गरीबों और आदिवासियों के अधिकारों के लिए जारी रहा।

उन्होंने कहा कि लोकबंधु राजनारायण जी के विचारों और संघर्षों से प्रेरणा लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ रहे हैं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर रहे हैं।

संगोष्ठी में रमेश सिंह यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, त्रिपुरारी गौड़, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, कामरान खान, विमलेश सिंह पटेल, अफरोज खान, फिरोज खान, मोहम्मद कलाम, अभय विनोद, अखिलेश यादव, चौकी दरबार और रामपति भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views: 42
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बभनी. साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आए व्यक्ति की अचानक गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

बीजपुर. कीर्तन में साउंड बॉक्स बजाने को लेकर विवाद, मारपीट और बाइक में तोड़फोड़ का आरोप

Next Post

बीजपुर. कीर्तन में साउंड बॉक्स बजाने को लेकर विवाद, मारपीट और बाइक में तोड़फोड़ का आरोप

Related Posts

  • सोनभद्र. 26 नवंबर को लखनऊ में होगी बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्य अतिथि सोनभद्र. 26 नवंबर को लखनऊ में होगी बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्य अतिथि
  • विंढमगंज. नवनियुक्त जिला मंत्री रूपा गुप्ता के आवास पहुंचीं महिला मोर्चा की पदाधिकारी, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा विंढमगंज. नवनियुक्त जिला मंत्री रूपा गुप्ता के आवास पहुंचीं महिला मोर्चा की पदाधिकारी, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
  • विंढमगंज. देव दीपावली पर सजेगी जोरमा पहाड़ी, कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा भव्य मेला विंढमगंज. देव दीपावली पर सजेगी जोरमा पहाड़ी, कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा भव्य मेला
  • दुद्धी. क्षेत्र में दो अलग- अलग सड़क हादसों में चार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर दुद्धी. क्षेत्र में दो अलग- अलग सड़क हादसों में चार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
  • चोपन. 21 हजार दीपों से जगमगाएगा सोन नदी का तट, देव दीपावली पर दिखेगा आस्था और संस्कृति का संगम चोपन. 21 हजार दीपों से जगमगाएगा सोन नदी का तट, देव दीपावली पर दिखेगा आस्था और संस्कृति का संगम
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement