संवाददाता@आनंद गुप्ता…..

विंढमगंज में स्थित सूर्य मंदिर परिसर में केसरी परिवार की ओर से भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 11 हजार दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

आयोजन के तहत मंगलवार की शाम 6 बजे से भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर को दीपों से रोशन कर भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर केसरी परिवार की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

राकेश केसरी उर्फ बुल्लू केसरी एवं संजय कुमार गुप्ता सहित समस्त केसरी परिवार ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर दीपोत्सव की शोभा बढ़ाने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की विनम्र अपील की है।