• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जामपानी में 25 नवंबर से शुरू होगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण

JK Gupta by JK Gupta
November 23, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे 0 के0….


प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक एक ही परिसर में होगी पढ़ाई, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, साइंस-रोबोटिक्स लैब और लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा विद्यालय


Sonbhadra । ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में दुद्धी तहसील क्षेत्र के ग्राम जामपानी में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण 25 नवंबर से शुरू होने जा रहा है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 25 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेगी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जामपानी में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य 25 नवंबर से प्रारंभ कराया जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी गई है। निर्माण कार्य पर 25 करोड़ 28 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।उन्होंने बताया कि विद्यालय को आधुनिक शैक्षिक जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का भी अवसर मिल सके।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा विद्यालय:- जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की जाएंगी। यहां स्मार्ट क्लासरूम बनाए जाएंगे, जिनके माध्यम से विद्यार्थी डिजिटल तकनीक की मदद से पढ़ाई कर सकेंगे। पुस्तक अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए बैठकर पढ़ने की समुचित व्यवस्था से युक्त लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। इसके अलावा कंप्यूटर लैब और विज्ञान एवं रोबोटिक्स की शिक्षा के लिए मॉड्यूलर कंपोजिट लैब स्थापित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ प्रयोगात्मक और तकनीकी शिक्षा भी मिल सकेगी।

बाल वाटिका से विकसित होगी सीखने की शुरुआती समझ:- बताया कि विद्यालय में छोटे बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए बाल वाटिका की व्यवस्था भी होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों में पोषण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से न्यूट्रिशन गार्डन विकसित किया जाएगा। शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए स्टाफ रूम बनाया जाएगा। पूरे परिसर में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ऑनलाइन सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी।

ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती :- एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा उपलब्ध होने से बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। अभिभावकों को अलग-अलग कक्षाओं के लिए दूसरे विद्यालयों की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के परिवारों के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर और रोबोटिक्स लैब जैसी सुविधाएं ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से परिचित कराएंगी। योगी सरकार की इस पहल से दुद्धी क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

Views: 31
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यय संवेदनशील कमेटी की बैठक सम्पन्न

Next Post

विंढमगंज. देव दीपावली पर जलेगा 11 हजार दीपक, भव्य भंडारे का होगा आयोजन

Next Post

विंढमगंज. देव दीपावली पर जलेगा 11 हजार दीपक, भव्य भंडारे का होगा आयोजन

Related Posts

  • सोनभद्र. 26 नवंबर को लखनऊ में होगी बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्य अतिथि सोनभद्र. 26 नवंबर को लखनऊ में होगी बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्य अतिथि
  • विंढमगंज. नवनियुक्त जिला मंत्री रूपा गुप्ता के आवास पहुंचीं महिला मोर्चा की पदाधिकारी, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा विंढमगंज. नवनियुक्त जिला मंत्री रूपा गुप्ता के आवास पहुंचीं महिला मोर्चा की पदाधिकारी, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
  • विंढमगंज. देव दीपावली पर सजेगी जोरमा पहाड़ी, कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा भव्य मेला विंढमगंज. देव दीपावली पर सजेगी जोरमा पहाड़ी, कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा भव्य मेला
  • दुद्धी. क्षेत्र में दो अलग- अलग सड़क हादसों में चार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर दुद्धी. क्षेत्र में दो अलग- अलग सड़क हादसों में चार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
  • चोपन. 21 हजार दीपों से जगमगाएगा सोन नदी का तट, देव दीपावली पर दिखेगा आस्था और संस्कृति का संगम चोपन. 21 हजार दीपों से जगमगाएगा सोन नदी का तट, देव दीपावली पर दिखेगा आस्था और संस्कृति का संगम
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement