• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

केकराही. बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में खड़ी धान की कटाई प्रभावित

JK Gupta by JK Gupta
November 21, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामकेश यादव….


क्षेत्र में अचानक हुई बेमौसम रिमझिम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। केकराही, भैरोपुर, कुचमरवा, कसया, कारकी, खैराही, ऐलाही, भरूहा, पटेला, पटेहरा और वारी सहित आसपास के गांवों में बारिश होने से धान की कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित हो गया है।

वर्तमान समय में किसान धान की फसल की कटाई और मड़ाई में जुटे हुए हैं। ऐसे में अचानक हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेरने की आशंका पैदा कर दी है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश तेज हुई और मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो खेतों में कटी पड़ी धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।

क्षेत्रीय किसान राजनाथ सिंह मौर्य, मोहनलाल, सिराज अहमद, मिनहाज अहमद, जब्बार अहमद और विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि इस समय बारिश होना धान किसानों के लिए बेहद नुकसानदायक है। कई किसानों की फसल कटकर खेतों में मड़ाई के लिए पड़ी हुई है। बारिश के कारण धान भीगने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ ही उत्पादन और आमदनी पर भी असर पड़ सकता है।

किसानों ने बताया कि उनके खेतों में पिछले दिन से ही हार्वेस्टर मशीन धान की कटाई कर रही थी। रात में मशीन बंद कर दी गई थी और सुबह दोबारा कटाई शुरू होनी थी, लेकिन सुबह होते ही बारिश शुरू हो गई। इससे हार्वेस्टर खेत में ही खड़ा रह गया और कुछ फसल की कटाई अधूरी रह गई।

किसानों का कहना है कि पहले ही खेती की लागत बढ़ने से वे परेशान हैं। ऐसे में बेमौसम बारिश उनकी आर्थिक मुश्किलों को और बढ़ा सकती है। अब किसानों की निगाहें मौसम पर टिकी हैं और वे जल्द बारिश थमने तथा धूप निकलने की उम्मीद कर रहे हैं।

Views: 147
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. मेडिकल कालेज में रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, डॉ. अवनीश शाह ने बढ़ाया जिले का मान

Next Post

सोनभद्र. खराब मौसम से फसल बर्बाद हुई तो तुरंत दें सूचना, डीएम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Next Post

सोनभद्र. खराब मौसम से फसल बर्बाद हुई तो तुरंत दें सूचना, डीएम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Related Posts

  • सोनभद्र. खुद को DRM का स्टेनो बताकर बेरोजगारों से करता था ठगी, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी “हिस्ट्रीशीटर” गिरफ्तार सोनभद्र. खुद को DRM का स्टेनो बताकर बेरोजगारों से करता था ठगी, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी “हिस्ट्रीशीटर” गिरफ्तार
  • सोनभद्र. सोनभद्र की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयन का मौका, 3 दिसंबर को ट्रायल सोनभद्र. सोनभद्र की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयन का मौका, 3 दिसंबर को ट्रायल
  • सोनभद्र. जल संरक्षण को लेकर सदर ब्लॉक सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, भूजल के अनावश्यक दोहन पर रोक लगाने पर हुई चर्चा सोनभद्र. जल संरक्षण को लेकर सदर ब्लॉक सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, भूजल के अनावश्यक दोहन पर रोक लगाने पर हुई चर्चा
  • शक्तिनगर. लिंक कैनाल का गेट गिरने से बिजली और कोयला परियोजनाओं में जल संकट, करोड़ों का नुकसान शक्तिनगर. लिंक कैनाल का गेट गिरने से बिजली और कोयला परियोजनाओं में जल संकट, करोड़ों का नुकसान
  • सोनभद्र. बाल विवाह के खिलाफ सोनभद्र में जागरूकता की पहल, निकाला गया जागरूकता रथ सोनभद्र. बाल विवाह के खिलाफ सोनभद्र में जागरूकता की पहल, निकाला गया जागरूकता रथ
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement