• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मेडिकल कालेज में रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, डॉ. अवनीश शाह ने बढ़ाया जिले का मान

JK Gupta by JK Gupta
November 21, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..छत से गिरने के बाद मरीज के दोनों पैर हो गए थे कमजोर, ऑपरेशन के बाद लौटने लगी ताकत


स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एएसएमसी), सोनभद्र के डॉक्टरों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। यहां छत से गिरने के कारण रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने से दोनों पैरों की ताकत खो चुके एक मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज के पैरों में धीरे-धीरे ताकत लौटने लगी है।

मरीज को गंभीर हालत में एएसएमसी में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि गिरने से उसकी कमर की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और नसों पर दबाव पड़ रहा है। इसके कारण दोनों पैर काम नहीं कर रहे थे। मरीज की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने का फैसला लिया।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अवनीश कुमार शाह (डॉ. ए.के. शाह) के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। इस दौरान रीढ़ की हड्डी को सही स्थिति में मजबूत किया गया और नसों पर पड़ रहे दबाव को हटाया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में सुधार हो रहा है।

डॉ. अवनीश शाह ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से एमएस ऑर्थोपेडिक की पढ़ाई पूरी की है। उनकी विशेषज्ञता और पूरी टीम की मेहनत से यह जटिल ऑपरेशन सफल हो सका। इस उपलब्धि के लिए डॉ. शाह और उनकी टीम की सराहना हो रही है।

इस सफलता से जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब रीढ़ की हड्डी के गंभीर ऑपरेशन के लिए मरीजों को वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। एएसएमसी में ही बेहतर इलाज मिलने से गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

Views: 263
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

Next Post

केकराही. बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में खड़ी धान की कटाई प्रभावित

Next Post

केकराही. बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में खड़ी धान की कटाई प्रभावित

Related Posts

  • सोनभद्र. खुद को DRM का स्टेनो बताकर बेरोजगारों से करता था ठगी, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी “हिस्ट्रीशीटर” गिरफ्तार सोनभद्र. खुद को DRM का स्टेनो बताकर बेरोजगारों से करता था ठगी, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी “हिस्ट्रीशीटर” गिरफ्तार
  • सोनभद्र. सोनभद्र की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयन का मौका, 3 दिसंबर को ट्रायल सोनभद्र. सोनभद्र की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयन का मौका, 3 दिसंबर को ट्रायल
  • सोनभद्र. जल संरक्षण को लेकर सदर ब्लॉक सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, भूजल के अनावश्यक दोहन पर रोक लगाने पर हुई चर्चा सोनभद्र. जल संरक्षण को लेकर सदर ब्लॉक सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, भूजल के अनावश्यक दोहन पर रोक लगाने पर हुई चर्चा
  • शक्तिनगर. लिंक कैनाल का गेट गिरने से बिजली और कोयला परियोजनाओं में जल संकट, करोड़ों का नुकसान शक्तिनगर. लिंक कैनाल का गेट गिरने से बिजली और कोयला परियोजनाओं में जल संकट, करोड़ों का नुकसान
  • सोनभद्र. बाल विवाह के खिलाफ सोनभद्र में जागरूकता की पहल, निकाला गया जागरूकता रथ सोनभद्र. बाल विवाह के खिलाफ सोनभद्र में जागरूकता की पहल, निकाला गया जागरूकता रथ
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement