• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. चार दिन बाद खदान के गहरे पानी में मिला तीन वर्षीय मासूम विशाल का शव, हत्या से मचा हड़कंप

JK Gupta by JK Gupta
November 15, 2026
in सोनभद्र
0

सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद..


चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के गुरमा नगर स्थित वार्ड नंबर-09 की आदिवासी बस्ती से चार दिन पूर्व लापता हुए तीन वर्षीय मासूम बालक विशाल का शव रविवार की सुबह गुरमा स्थित पूर्व सीमेंट फैक्ट्री की खदान के गहरे पानी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मासूम की हत्या कर शव को पानी में छिपाए जाने की आशंका के बीच पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर शव बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया है। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-09 निवासी राम सिंह का तीन वर्षीय पुत्र विशाल बुधवार की रात घर में सोते समय अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर उसकी मां मंजू देवी पत्नी राम सिंह ने गुरमा पुलिस चौकी में तहरीर देकर बच्चे की तलाश और आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

मासूम के लापता होने की खबर फैलते ही आदिवासी बस्ती सहित आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया था। परिजन लगातार बच्चे की सकुशल वापसी की आस लगाए बैठे थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए चोपन पुलिस और गुरमा चौकी पुलिस लगातार तलाश में जुटी रही।पुलिस के अथक प्रयास और दो दिनों की सघन छानबीन के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर रविवार की सुबह पूर्व सीमेंट फैक्ट्री की खदान के काला पानी क्षेत्र में, आदिवासी बस्ती से कुछ ही दूरी पर गहरे पानी में मासूम का शव बरामद किया गया।

शव बरामद होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।जिस बच्चे की सकुशल वापसी के लिए पूरा परिवार दुआएं कर रहा था,उसकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के पीछे की वजह और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।शव बरामदगी के दौरान चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता, गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी श्री प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।तीन वर्षीय मासूम की इस दर्दनाक मौत से गुरमा क्षेत्र में शोक की लहर है। क्षेत्रवासियों ने घटना की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Views: 58
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चुर्क. छठ महापर्व पर आस्था का उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

Next Post

सोनभद्र. आस्था के सैलाब में डूबा रॉबर्ट्सगंज, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

Next Post

सोनभद्र. आस्था के सैलाब में डूबा रॉबर्ट्सगंज, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

Related Posts

  • सोनभद्र. छठ पर्व को लेकर अलर्ट हुई जनपद पुलिस, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा सोनभद्र. छठ पर्व को लेकर अलर्ट हुई जनपद पुलिस, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं सोनभद्र. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में दोहरे नामों पर लगेगी रोक, CSC संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण सोनभद्र. मतदाता सूची में दोहरे नामों पर लगेगी रोक, CSC संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण
  • ओबरा. ब्रती महिलाओं ने अस्ता चलगामी सूर्य को दिया पहले अर्घ ओबरा. ब्रती महिलाओं ने अस्ता चलगामी सूर्य को दिया पहले अर्घ
  • सोनभद्र. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ आयोजन, मंत्री संजीव गौड़ ने किया नमन सोनभद्र. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ आयोजन, मंत्री संजीव गौड़ ने किया नमन
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement