ब्यूरो@जे0 के0……
जिलाध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में मनाई गई जयंती, जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान के लिए बिरसा मुंडा के संघर्ष को किया याद

Sonbhadra। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में शनिवार को जननायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने उनके जीवन, संघर्ष, सामाजिक चेतना और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ चलाए गए ऐतिहासिक आंदोलन पर विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को जागरूक कर उनके अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका जीवन और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, त्याग और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद कर आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शम्भू नारायण सिंह, महेश्वर चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्य, जिला मंत्री प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, सह मीडिया प्रभारी अमन वर्मा, जिला कार्यालय मंत्री बलराम सोनी,

कार्यालय प्रभारी कैलास तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज कनौजिया, भैयालाल, आशीष केशरी, अशोक भारती, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।