• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मतदाता सूची में दोहरे नामों पर लगेगी रोक, CSC संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण

JK Gupta by JK Gupta
November 15, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0…


फार्म-6 भरते समय आवेदक का वास्तविक मोबाइल नंबर और पूरा पता दर्ज करना अनिवार्य


Sonbhadra। मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति के नाम की दोहरी प्रविष्टियों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसके तहत जनपद के जन सुविधा केंद्र (CSC) संचालकों को फार्म-6 भरने की प्रक्रिया और जरूरी सावधानियों को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान कई बार नेटवर्क या तकनीकी समस्या के चलते आवेदकों को मोबाइल पर रेफरेंस नंबर प्राप्त नहीं होता। ऐसे में जानकारी के अभाव में आवेदक दोबारा फार्म भर देते हैं, जिससे मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति के नाम की कई प्रविष्टियां हो जाती हैं।

इस समस्या को रोकने के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अंसारी और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से CSC संचालकों को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि आधार आधारित ई-साइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही फार्म-6 का अंतिम सबमिशन होता है। सफल आवेदन के बाद रेफरेंस नंबर जनरेट होता है। यदि मोबाइल पर इसका मैसेज नहीं पहुंचता है तो संचालक स्क्रीन पर प्रदर्शित रेफरेंस नंबर का स्क्रीनशॉट लेकर या उसे नोट करके आवेदक को उपलब्ध कराएं, ताकि दोबारा आवेदन की नौबत न आए।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फार्म-6 में आवेदक का वास्तविक और सक्रिय मोबाइल नंबर ही दर्ज किया जाए। CSC संचालक अपना मोबाइल नंबर या गलत और काल्पनिक नंबर दर्ज न करें। इसके साथ ही आवेदक का पूरा आवासीय पता और सही पिन कोड भरना भी अनिवार्य होगा, जिससे मतदाता पहचान पत्र की डिलीवरी में परेशानी न हो।

प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए आवेदक अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। इसी नंबर की सहायता से e-EPIC डाउनलोड करने तथा Voters’ Service Portal और ECINET ऐप पर मतदाता सूची में अपना नाम, विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र और BLO की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी CSC संचालकों से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने और प्रत्येक आवेदन के बाद रेफरेंस नंबर आवेदक को उपलब्ध कराने की अपील की। प्रशासन का उद्देश्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के साथ-साथ दोहरी प्रविष्टियों की समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

Views: 34
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

ओबरा. ब्रती महिलाओं ने अस्ता चलगामी सूर्य को दिया पहले अर्घ

Next Post

सोनभद्र. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं

Next Post

सोनभद्र. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं

Related Posts

  • सोनभद्र. छठ पर्व को लेकर अलर्ट हुई जनपद पुलिस, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा सोनभद्र. छठ पर्व को लेकर अलर्ट हुई जनपद पुलिस, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं सोनभद्र. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं
  • ओबरा. ब्रती महिलाओं ने अस्ता चलगामी सूर्य को दिया पहले अर्घ ओबरा. ब्रती महिलाओं ने अस्ता चलगामी सूर्य को दिया पहले अर्घ
  • सोनभद्र. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ आयोजन, मंत्री संजीव गौड़ ने किया नमन सोनभद्र. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ आयोजन, मंत्री संजीव गौड़ ने किया नमन
  • केकराही. क्षेत्र में धूम धाम से मनाया गया छठ का पर्व केकराही. क्षेत्र में धूम धाम से मनाया गया छठ का पर्व
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement