संवाददाता@रामकेश यादव…

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आयोजन इस वर्ष भी ग्राम पंचायत ककराही स्थित आदर्श तालाब पर पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। ग्राम प्रधान रामचन्द्र प्रजापति के विशेष प्रयासों से तालाब परिसर में भव्य टेंट हाउस, आकर्षक लाइटिंग और साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
महापर्व के इस पावन अवसर पर क्षेत्र की लगभग 60 माताओं और बहनों ने पूरे विधि-विधान के साथ व्रत रखकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

श्रद्धालुओं की सुविधा और उत्साहवर्धन के लिए गाँव के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्याम नारायण विश्वकर्मा (पूर्व प्रबंधक, इंडियन बैंक), ओम प्रकाश सिंह (वरिष्ठ खजांची, इंडियन बैंक), अरुण पति तिवारी, हेमंत विश्वकर्मा, विनय कुमार जायसवाल, अनिल कुमार जायसवाल, शम्भु विश्वकर्मा, सोनू सिंह मौर्य, अखिलेशधर दुबे, विक्की मोदनवाल, सोनू विश्वकर्मा, राजकुमार वर्मा और राहुल चक्रवर्ती शामिल थे।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम;
भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। करमा थाना प्रभारी अपनी पुलिस फोर्स के साथ स्वयं तालाब परिसर में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे। वहीं, स्थानीय चौकीदार भोला नाथ ने भी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

ग्राम प्रधान और स्थानीय नागरिकों के आपसी सहयोग तथा प्रशासन की मुस्तैदी के चलते छठ महापर्व का यह आयोजन शांतिपूर्ण और यादगार तरीके से संपन्न हुआ।