मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

ओबरा। लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा रविवार को भगवान सूर्य के अस्ता चलगामी स्वरूप को अर्घ देकर ब्रतीयो ने पूर्ण किया। इस दौरान नगर के लगभग एक दर्जन से अत्यधिक छठ पूजा घाटों पर ब्रती महिलाएं अपने परिवार संग पूजन सामग्री दउरी में रखकर तथा ईख आदि सामानों को लेकर दोपहर 3 बजे से ही छठ घाट पर जाने लगी।

पुत्रों की मंगल कामना एवं स्वास्थ्य को लेकर चलने वाले चार दिवसीय सूर्य पूजा को लेकर पूरे नगर में भारी उत्साह एवं श्रद्धा दिखाई दे रही थी।प्रत्येक जगह बज रहे छठ पूजा गीत से पूरा नगर सहित पूजन घाट भक्ति के सागर में डूबा हुआ था।

नगर के प्रमुख छठ घाट रेणुका नदी तट सहित समस्त पूजन घाटों पर नगर पंचायत द्वारा टेंट, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, अलावा आदि की व्यवस्था पहले ही पूरी कर दी गई थी।

ताकि ब्रती महिलाओं तथा उनके सहयोगियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़े। वही रेणुका नदी तट पर सूर्य पूजा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी तथा श्रवण पासवान व अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी द्वारा विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार संग संपन्न कराई गई। दूसरी और नगर के प्रमुख समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चाय, अल्पाहार आदि की भरपूर व्यवस्था कराई गई थी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय तथा प्रभारी निरीक्षक ओबरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस के जवान तथा फायर के जवान मौजूद रहे।

अवसर पर समाजसेवी रमेश सिंह यादव, आनंद पटेल दयालु, बबलू लैड, उमाशंकर सिंह, सौरभ अग्रवाल, विजय शंकर यादव, नीरज भाटिया, भूतेश्वर दरबार के समस्त पदाधिकारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।