• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. खरना के साथ छठ महापर्व का शंखनाद, 36 घंटे की तपस्या शुरू

JK Gupta by JK Gupta
November 14, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी….


रविवार की रात म्योरपुर में सजेगा भव्य देवी जागरण, जय बजरंग सेवा समिति ने की खास तैयारी


लोक आस्था के महापर्व छठ की रौनक म्योरपुर में छाने लगी है। शनिवार को खरना व्रत के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज हो गया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती महिलाएं 36 घंटे के निर्जला व्रत की कठिन तपस्या में जुट गईं।

भगवान सूर्य और छठी मइया की आराधना को लेकर हनुमान मंदिर परिसर स्थित तालाब पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

छठ व्रतियों की सुविधा को लेकर जय बजरंग सेवा समिति की ओर से घाट पर विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए भव्य टेंट, प्रकाश व्यवस्था और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। समिति का प्रयास है कि पूजा-अर्चना के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जय बजरंग सेवा समिति के अध्यक्ष गणेश जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि आस्था, स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है। समिति हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी सहयोग और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की।

रविवार की रात सजेगी भक्ति की महफिल, होगा भव्य देवी जागरण;

समिति की ओर से रविवार की रात्रि में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें भक्ति गीतों के माध्यम से माता की आराधना होगी। देवी जागरण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट;

छठ महापर्व के मद्देनजर म्योरपुर थाना अध्यक्ष जितेंद्र सरोज अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घाट परिसर का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ सुरक्षा को लेकर चर्चा की। उन्होंने पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर सुजीत अग्रहरि, अमित रावत, अंकित जायसवाल, प्रवीण अग्रहरि, मोनू जायसवाल, संदीप अग्रहरि, पंकज सिंह, इम्तियाज आलम, मनोज जायसवाल, भोलू जायसवाल, शुभम अग्रहरि, नमन अग्रहरि भूपेंद्र गुप्ता ,ओम अग्रहरि ,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Views: 139
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

म्योरपुर. बाल दिवस पर स्कूलों में दिखा उत्साह, कहीं बाल मेला तो कहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम

Next Post

डाला. छठ घाट पर डूब रहे सात वर्षीय मासूम को स्थानीय लोगों ने बचाया, बहादुरी से टली अनहोनी

Next Post

डाला. छठ घाट पर डूब रहे सात वर्षीय मासूम को स्थानीय लोगों ने बचाया, बहादुरी से टली अनहोनी

Related Posts

  • सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
  • सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क
  • ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा
  • सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
  • सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement