• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

JK Gupta by JK Gupta
November 14, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0….


Sonbhadra। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत संचालित धान खरीद की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी धान क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों की ऑनलाइन उपस्थिति की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

समीक्षा में खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम एवं मंडी समिति के शत-प्रतिशत केंद्र प्रभारी उपस्थित पाए गए, जबकि पीसीएफ के कुल 34 केंद्र प्रभारियों में से 26 उपस्थित तथा 08 अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों से केंद्र पर उपस्थित न होने का कारण पूछते हुए संबंधित अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय पर अपने-अपने क्रय केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा किसानों से लगातार संपर्क स्थापित कर धान खरीद तत्काल प्रारंभ कराएं। जिन केंद्रों पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई है, उन्हें तत्काल क्रियाशील किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीद शासन की प्राथमिकता का कार्य है।

इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खरीद कार्य में रुचि न लेने एवं निर्देशों का अनुपालन न करने वाले संबंधित सचिवों एवं केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में अब तक 11 धान क्रय केंद्रों के माध्यम से कुवनल 85.64 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है तथा 04 क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया जारी है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीद व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए, जिससे किसानों को अपनी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Views: 15
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Related Posts

  • सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क
  • ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा
  • सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
  • सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र
  • सोनभद्र. विश्व मधुमेह दिवस पर आईएमए सोनभद्र की पहल, 140 लोगों की हुई शुगर एवं बीपी जांच सोनभद्र. विश्व मधुमेह दिवस पर आईएमए सोनभद्र की पहल, 140 लोगों की हुई शुगर एवं बीपी जांच
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement