मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

बाल दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार कों रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित एसएमआईटी एक्सपर्ट क्लासेस में मुख्य अतिथि के रूप अर्शद जमाल तथा विशिष्ट अतिथि आर.बी पटेल उपस्थित होकर बच्चों के साथ बाल दिवस मनाने का मनाया।

इस अवसर पर सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान सोनभद्र को सशक्त एवं विकसित बनाने के उद्देश्य से शिक्षा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

इसी क्रम में बच्चों को पेन वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक छोटा सा सहयोग किया गया। साथ ही जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी पेन वितरण अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर अर्शद जमाल ने कहा कि “पेन है तो जीवन में प्रकाश है।” शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके जरिए समाज और देश का भविष्य संवारा जा सकता है।

हमारा संकल्प है कि इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सोनभद्र के बच्चों तक शिक्षा के प्रति जागरूकता और सहयोग पहुंचाया जाए। इसी उद्देश्य से आगामी समय में 10 लाख पेन वितरण का संकल्प लिया गया है।

वहीं एडवोकेट आर. बी. पटेल ने कहा कि शिक्षा ही हमें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सहयोग करती है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।

एसएमआईटी एक्सपर्ट क्लासेस के प्रबंधक सद्दीक अंसारी ने कहा कि शिक्षा ही बालक को अंधकार रूपी जीवन से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाने का सबसे सशक्त माध्यम है। बच्चों को सही शिक्षा और उचित मार्गदर्शन देकर ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ केक काटकर बाल दिवस मनाया गया तथा खुशियां साझा की गईं। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के प्रसार के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

अर्शद जमाल ने कहा कि यह अभियान केवल पेन वितरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और सोनभद्र को शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाना है।