• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा

JK Gupta by JK Gupta
November 14, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..


ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 12 नवंबर की दोपहर में चकाड़ी पुल के पास बदमाशों द्वारा चंदा मांगने के बहाने तीन राहगीरों के साथ मारपीट एवं धमकी देकर उनके मोबाइल फोन तथा नकदी लूट ली गई थी।

मामले में सुपीन्द्र कुमार सिंह पुत्र राजपति सिंह निवासी ग्राम भरहरी थाना जुगैल की तहरीर के आधार पर आरोपी राजू यादव, आशीष जायसवाल तथा सोनू तिवारी निवासी खैरटिया के साथ मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात के विरुद्ध धारा 309(6) तथा 352 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।

वही शनिवार की रात्रि दो बजे मुखबिर ने सूचना दिया कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सेक्टर 10 की तरफ पुराने पीएससी मैदान में मौजूद है,तथा कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही ओबरा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त की घेराबंदी कर ली।पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे तीन नामजद अभियुक्त एवं दो अन्य अभियुक्तों राहुल गुप्ता उर्फ चिन्नी और रोहित यादव उर्फ राका को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

जबकि अंधेरे का लाभ उठा कर दो अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के बचे हुए 3300 रुपये नगद, दो स्मार्ट टच स्क्रीन मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल पैशन प्रो सिल्वर रंग एवं पल्सर काले रंग की बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिलों के कागजात उपलब्ध नही होने कारण उन्हें धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।

मामले में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू तिवारी पुत्र शिव धनी तिवारी निवासी ओम चौराहा खैरटिया, राजू यादव पुत्र महेंद्र यादव, आशीष जायसवाल पुत्र कमलेश जायसवाल, रोहित यादव उर्फ राका पुत्र स्व रामनिवास तीनों निवासी डीह बाबा मंदिर के पास खैरटिया तथा राहुल गुप्ता उर्फ चिन्नी पुत्र स्व मुन्नालाल निवासी श्री राम तिराहा खैरटिया का चालान कर दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओबरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, उप निरीक्षक जयशंकर सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल अशोक यादव, राहुल श्रीवास, गुलशन प्रजापति, योगेंद्र कुमार, आदित्य कुमार, धर्मेंद्र राजभर शामिल रहे।

Views: 27
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Next Post

सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Next Post

सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Related Posts

  • सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
  • सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क
  • सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
  • सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र
  • सोनभद्र. विश्व मधुमेह दिवस पर आईएमए सोनभद्र की पहल, 140 लोगों की हुई शुगर एवं बीपी जांच सोनभद्र. विश्व मधुमेह दिवस पर आईएमए सोनभद्र की पहल, 140 लोगों की हुई शुगर एवं बीपी जांच
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement