• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क

JK Gupta by JK Gupta
November 14, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0……


सोनभद्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक भी जब्त; परिजनों के नाम खरीदी गई जमीन और मकान भी कार्रवाई की जद में


Sonbhadra। जिले में अवैध खनिज परिवहन के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले गिरोह के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने तीन आरोपियों की करीब 4 करोड़ 18 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली।

कुर्क की गई संपत्तियों में आवासीय भूखंड, कृषि भूमि और दो ट्रक शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन और खनिज परिवहन के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में संगठित अपराध और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 नवंबर को यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में चोपन पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत संपत्तियों को कुर्क किया।

पुलिस के अनुसार, आरिफ खान निवासी परही, थाना रॉबर्ट्सगंज, अखिलेश उर्फ धीरज केशरी निवासी वैनी, थाना रायपुर और छोटू यादव उर्फ अमिनेष यादव निवासी मारकुंडी, थाना चोपन पर बिना वैध परमिट गिट्टी और बालू का अवैध परिवहन कर धन अर्जित करने का आरोप है। जांच में सामने आया कि कथित अवैध कमाई से आरोपियों ने अपने और परिजनों के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर जमीन और अन्य संपत्तियां खरीदी थीं।

कार्रवाई के दौरान आरिफ खान की करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। इसमें उरमौरा स्थित आवासीय भूखंड के साथ दो ट्रक शामिल हैं। दोनों ट्रकों के नंबर UP64CT5215 और UP64CT9049 हैं।

इसी तरह अखिलेश उर्फ धीरज केशरी की करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। इसमें उसकी माता कुसुम देवी और पिता संजय केशरी के नाम पर दर्ज विभिन्न गांवों की कृषि भूमि और आवासीय भूखंड शामिल हैं। वहीं, छोटू यादव उर्फ अमिनेष यादव की करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। इसमें ग्राम बेलकप में उसके माता-पिता के नाम पर खरीदी गई विभिन्न आराजी की जमीन शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों की कुल कुर्क संपत्ति का वर्तमान मूल्य 4 करोड़ 18 लाख रुपये आंका गया है। प्रशासन की ओर से पारित कुर्की आदेशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, तहसीलदार रॉबर्ट्सगंज अमित कुमार, चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता, रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध राजेश यादव सहित पुलिस और प्रशासन की टीम शामिल रही।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध, अवैध खनन और अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Views: 14
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा

Next Post

सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

Next Post

सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

Related Posts

  • सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
  • ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा
  • सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
  • सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र
  • सोनभद्र. विश्व मधुमेह दिवस पर आईएमए सोनभद्र की पहल, 140 लोगों की हुई शुगर एवं बीपी जांच सोनभद्र. विश्व मधुमेह दिवस पर आईएमए सोनभद्र की पहल, 140 लोगों की हुई शुगर एवं बीपी जांच
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement