• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. शिवाजी तालाब पर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत

JK Gupta by JK Gupta
November 14, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उपेंद्र तिवारी….


सातों घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठ गीतों और दीपों से भक्तिमय हुआ तालाब परिसर


लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को दुद्धी स्थित शिवाजी तालाब सहित आसपास के क्षेत्रीय गांव के तालाबों नदी घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठ व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया।

शिवाजी तालाब स्थित गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी, नर्मदा, वरुणा और ब्रह्मपुत्र सहित सातों घाटों पर शाम चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। शिवाजी तालाब पर करीब पांच हजार श्रद्धालुओं एवं उनके परिजनों की भीड़ उमडडी रही,जहाँ विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, प्रबुद्धजन और समाजसेवी भी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। व्रती महिलाओं ने स्नान-ध्यान कर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

इसके बाद घाटों पर वेदी बनाकर कलश स्थापित किए और दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घाट परिसर में स्थित मंदिरों में भी दीप जलाकर भगवान की आराधना की गई।
मधुर घंटियों की गूंज और छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। व्रती महिलाएं भगवान अस्त चल गामी भास्कर का ध्यान करते हुए छठी मइया की आराधना में लीन रहीं।

शाम करीब छह बजे पूजा-अर्चना के बाद व्रती महिलाएं अपने घरों को लौटीं, जहां मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से खरना का महाप्रसाद तैयार किया गया। दूध, गुड़ और चावल से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और लोक मंगल की कामना की।

सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मी एवं महिला थाना के महिला पुलिसकर्मी लगातार भ्रमणशील रही। वहीं, छठ घाटों पर व्यवस्था संभालने में जय बजरंग अखाड़ा समिति और श्रीरामलीला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण के साथ सहयोग किया। ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से आवश्यक सूचनाओं का प्रसारण भी लगातार किया जाता रहा।

इस मौके पर जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, महामंत्री दीपक शाह, श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, रामपाल जौहरी, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, अविनाश गुप्ता, सुनील जायसवाल, राकेश उर्फ बड़का और कृपाशंकर अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Views: 52
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. हाट स्पॉट और दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में होर्डिंग-बैनर लगाकर लोगों को किया जागरूक

Next Post

म्योरपुर. बाल दिवस पर स्कूलों में दिखा उत्साह, कहीं बाल मेला तो कहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम

Next Post

म्योरपुर. बाल दिवस पर स्कूलों में दिखा उत्साह, कहीं बाल मेला तो कहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम

Related Posts

  • सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
  • सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क
  • ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा
  • सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
  • सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement