संवाददाता@वीरेंद्र यादव….

शक्तिनगर पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रमुख हाट स्पॉट और दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में होर्डिंग एवं बैनर लगाए गए। इनके माध्यम से वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा सड़क पर सावधानी बरतने का संदेश दिया गया।

इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।