• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. छठ महापर्व पर घाटों पर उमडेगी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा समितियों ने की व्यापक व्यवस्था

JK Gupta by JK Gupta
November 14, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…


अस्ताचलगामी सूर्य को रविवार को दिया जाएगा अर्घ्य, सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाएं करेंगी व्रत का पारण


लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ क्षेत्र में बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। व्रती महिलाएं परिवार और समाज के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना को लेकर कठिन व्रत कर रही हैं। छठ पर्व को लेकर विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा समितियों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

घाटों पर टेंट लगाने के साथ ही प्रकाश, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं गोपाल डेयरी के संचालक की ओर से मां दूधइया मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए अर्घ्य के दौरान निशुल्क दूध और चाय की व्यवस्था की गई है। वहीं अजीरेश्वर महादेव मंदिर, जरहा नदी तट पर पूजा समिति की ओर से अर्घ्य देने पहुंचने वाले व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

छठ पर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रती महिलाओं ने दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को अपने-अपने बेदी स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा गुड़ से बने खीर का प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को व्रती महिलाएं निर्जला उपवास रखकर अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित करेंगी ।

परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगी। वहीं सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय कठिन व्रत का पारण कर पर्व का समापन करेंगी।

पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

Views: 54
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. दशहरे से भी बड़ा मेला! ओबरा में छठ पर उमड़ता है आस्था का जनसैलाब

Next Post

सलखन. गैंगस्टर एक्ट में अखिलेश केसरी की 75.50 लाख की संपत्ति कुर्क, माता-पिता के नाम दर्ज जमीन पर भी कार्रवाई

Next Post

सलखन. गैंगस्टर एक्ट में अखिलेश केसरी की 75.50 लाख की संपत्ति कुर्क, माता-पिता के नाम दर्ज जमीन पर भी कार्रवाई

Related Posts

  • सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
  • सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क
  • ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा
  • सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
  • सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement