सलखन संवाददाता@बद्री प्रसाद…

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा चौकी अंतर्गत मारकुंडी ग्राम पंचायत के मूल निवासी रितेश कुमार यादव “मुन्नू” एयरफोर्स आसाम में कार्यकाल के दौरान रिटायरमेंट होने पर शनिवार को घर वापसी होने पर मारकुंडी ग्राम सभा के आसपास क्षेत्र के ग्रामीण महिला, पुरुष, बच्चे, व्यवसायी,

अन्य संस्थानों के प्रतिष्ठित सम्मानित सभी लोगों ने ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में रिटायरमेंट घर वापसी पर मारकुंडी घाटी उतरते समय ही “भारत माता की जय” “इंकलाब जिंदाबाद” के जयकारों नारों के साथ सुसज्जित फूल मालाओं, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े, डीजे के साथ के साथ स्वागत किया गया।

मारकुंडी घाटी से रिटायर्डफौजी को गाजे-बाजे के साथ वाहनों की काफी लंबा यात्रा निकाल कर मीना बाजार,गुरमा नगर पंंचायत होते हुए जिला कारागार जेल कैंप तक तक घुमाया गया।

इस अवसर पर मुख्य रुप से राजकुमार मिश्रा, मदन मोहन यादव,सौरभ कुमार, प्रसन्न कुमार मिश्रा “रामू”, सूरज यादव, चंदन सिंह, गुलाब नबी,सुनील कुमार अग्रहरि,अशोक कुमार यादव, संजय सिंह,

ओमप्रकाश बादल, मशालू गिरी, मुलायम सिंह यादव, रिंकू भारती “लाइनमैन”, गुड्डू कुरैशी, कामरान कुरैशी, कमल यादव,शहजाद कुरैशी”सोनू”, अशोक पासवान इत्यादि लोग उपस्थित थे।