पंचायत संवाददाता@विष्णु कुशवाहा…

रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के गयारतवल स्थित महाराज महल में 14 नवंबर 2026 को निर्मल माता संस्कार सेवा ट्रस्ट की ओर से भारत माता मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में अध्यक्ष एवं ट्रस्टी आशीष कुमार शुक्ला ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कराया।इस अवसर पर पंडित प्रवीण मिश्रा महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर भाग लिया और भारत माता मंदिर निर्माण के संकल्प में अपनी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भूमि पूजन संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं एवं उपस्थित ग्रामीणों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट की संरक्षक निर्मला देवी के साथ केंद्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अनुज प्रसाद अवस्थी, सचिव बाबूलाल, कोषाध्यक्ष गोलू सोनी, सदस्य विजयकांत शुक्ल, नन्हे प्रसाद, कलातीत मिश्र, रमेश भारती, राहुल पाठक एवं अंकित केजरीवाल उपस्थित रहे।

इसके अलावा ग्रामीणों में बाबूलाल, फूल सिंह पटेल, राहुल पाठक, विशाल, रमेश, संजय, रिंकू एवं अरुण सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित ग्रामीणों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। भारत माता मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न होने से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।