• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. छठ महापर्व: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बिजली विभाग मुस्तैद, घाटों पर दुरुस्त हो रही विद्युत व्यवस्था

JK Gupta by JK Gupta
November 14, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..छठ घाटों पर 11 केवी लाइनों के नीचे गार्डिंग, तारों को टाइट करने में जुटा बिजली विभाग


छठ महापर्व को लेकर रॉबर्ट्सगंज नगर के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका परिषद जहां घाटों की साफ-सफाई और सजावट करा रही है, वहीं बिजली विभाग भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरत रहा है।

ज्ञानेंद्र सिंह,अधीक्षण अभियंता सोनभद्र के निर्देशानुसार नगर के विभिन्न छठ घाटों के आसपास 11 केवी विद्युत लाइनों के नीचे गार्डिंग कराने के साथ ही ढीले तारों को टाइट करने का कार्य कराया जा रहा है।

अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में विभागीय टीम शनिवार सुबह से ही शाहगंज रजवाहे के आसपास विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी रही।

यहां झुके हुए बिजली के खंभों को सीधा करने और नीचे लटक रहे तारों को व्यवस्थित करने का कार्य किया गया। अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार और विभागीय कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर कार्य को तेजी से पूरा कराने में जुटे रहे।

सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में छोटी नहर, रामसरोवर, अकड़हवा पोखरा, पुसौली पोखरा सहित नगर के विभिन्न छठ घाटों पर विद्युत लाइनों की मरम्मत कराई जा रही है।

जर्जर तारों को बदलने, खंभों की मरम्मत करने और 11 केवी लाइनों के नीचे सुरक्षा के लिए गार्डिंग का कार्य प्राथमिकता से कराया जा रहा है।

सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छठ पर्व पर घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की आशंका को रोकने के लिए पहले से ही सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

विभाग का प्रयास है कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिले और विद्युत व्यवस्था सुचारु बनी रहे। छठ महापर्व से पहले बिजली विभाग की इस सक्रियता और सुरक्षा संबंधी तैयारियों की नगर में सराहना हो रही है।

Views: 67
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रेणुकूट. सेंट एबीआर पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाया दमखम

Next Post

रेणुकूट. शिवा पार्क में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, घर में मचा कोहराम

Next Post

रेणुकूट. शिवा पार्क में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, घर में मचा कोहराम

Related Posts

  • सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
  • सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क
  • ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा
  • सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
  • सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement