• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. सेंट एबीआर पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाया दमखम

JK Gupta by JK Gupta
November 14, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा….


नगर के मुर्धवा स्थित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सेंट एबीआर पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में मून स्टार इंग्लिश स्कूल म्योरपुर , सेंट मैरी स्कूल दुद्धी, डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज रजमिलान, महिला मंडल स्कूल रेणुकूट और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ओबरा के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी, लूडो, कैरम, संगीत, सामान्य ज्ञान (जीके), लंबी कूद, डॉज बॉल, कला और शतरंज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अलग-अलग खेलों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन आशीष सिंह, प्रबंधक मुकेश सिंह, प्रधानाचार्य आकाश सिंह और हेड मिस्ट्रेस गायत्री पांडेय सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। खेल प्रतियोगिताओं का संचालन विद्यालय के गेम टीचर अनिमेष रजक और अपूर्वा सिंह ने किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों के प्रति आभार जताया तथा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

Views: 42
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. खेलकूद और बाल मेले के साथ मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने सजाईं आकर्षक दुकानें

Next Post

सोनभद्र. छठ महापर्व: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बिजली विभाग मुस्तैद, घाटों पर दुरुस्त हो रही विद्युत व्यवस्था

Next Post

सोनभद्र. छठ महापर्व: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बिजली विभाग मुस्तैद, घाटों पर दुरुस्त हो रही विद्युत व्यवस्था

Related Posts

  • सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
  • सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क
  • ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा
  • सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
  • सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement