• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नन्हे कदमों ने बिखेरे हुनर के रंग, बाल दिवस पर बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

JK Gupta by JK Gupta
November 14, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..प्रतियोगिताओं के जरिए बढ़ाया बच्चों का उत्साह, आंगनबाड़ी के नौनिहालों को बांटी शैक्षणिक सामग्री और कुर्सियां


बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को इनर व्हील क्लब की ओर से रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित ब्रह्मा बाबा मंदिर के पास प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।

बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ड्राइंग, गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जबकि विद्यालय के सभी बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही इनर व्हील क्लब की ओर से आंगनबाड़ी के बच्चों को स्लेट, चॉक और नर्सरी चेयर वितरित की गईं। इस पहल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने और उनके लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।

इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान और जीवन में शिक्षा की रोशनी लाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों को बचपन से ही अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। बच्चों की मुस्कान और उनका उज्ज्वल भविष्य ही इस तरह के प्रयासों की असली सफलता है।

उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरि ने कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और उनके सपनों को समझने का भी दिन है। हर बच्चे के अंदर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जरूरत है तो उसे पहचानने और आगे बढ़ने का अवसर देने की।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद, संगीत, कला और सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बिना किसी झिझक के अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाते हैं।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुषमा सिंह ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।

पंडित नेहरू बच्चों से बहुत स्नेह करते थे और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन अपनाने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष वंदना वर्मा, अंकिता केजरीवाल, जसप्रीत कौर, सहायक अध्यापिका नीलिमा त्रिपाठी, अर्चना, खुशवरी, अनंदिता, सुशील कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समारोह बच्चों की खुशियों और उत्साह के बीच संपन्न हुआ।

Views: 356
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. साइबर ठगी के 37,731 रुपये बी पुलिस ने कराए वापस, पीड़ित ने जताया आभार

Next Post

सोनभद्र. खेलकूद और बाल मेले के साथ मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने सजाईं आकर्षक दुकानें

Next Post

सोनभद्र. खेलकूद और बाल मेले के साथ मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने सजाईं आकर्षक दुकानें

Related Posts

  • सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
  • सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क
  • ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा
  • सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू सोनभद्र. अनपरा के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
  • सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र सोनभद्र. 10 लाख पेन वितरण का लिया गया संकल्प, शिक्षा के माध्यम से बनेगा सशक्त एवं विकसित सोनभद्र
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement