• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. जेल की सलाखें भी नहीं तोड़ सकीं भाई-बहन के प्रेम की डोर

JK Gupta by JK Gupta
November 11, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@बद्री प्रसाद…..


सलाखों के बीच छलका भाई-बहन का अटूट प्रेम, जिला कारागार में हर्षोल्लास से मना भैयादूज


भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक पर्व भैयादूज जिला कारागार गुरमा में हर्षोल्लास एवं भावुक माहौल के बीच मनाया गया। इस अवसर पर कारागार में निरुद्ध बंदियों की बहनों ने जेल परिसर में मुलाकात के दौरान अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके सुखमय जीवन, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

पर्व को लेकर बहनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई बहनों ने निर्जला व्रत रखकर विधि-विधान से भैयादूज का पर्व मनाया। जेल की चारदीवारी और सलाखों के बीच जब भाई-बहनों का मिलन हुआ तो भावनाओं का अनूठा दृश्य देखने को मिला। किसी की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े तो किसी ने अपने भाई को तिलक लगाकर जल्द अच्छे दिन आने की कामना की।

इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देशन में भाई-बहनों की मुलाकात एवं पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। जेल प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं से बहनों को अपने भाइयों के साथ इस पारंपरिक पर्व को मनाने का अवसर मिला।

भैयादूज के इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, भाई-बहन के प्रेम और रिश्तों की डोर कभी कमजोर नहीं पड़ती।

Views: 48
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बभनी. बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 15 घायल, चालक समेत छह जिला अस्पताल रेफर

Next Post

सलखन. दबंगई की इंतहा! खेत में फसल बचाने निकली महिला पर लाठी-डंडों से टूट पड़े दबंग! हमला, खून से लथपथ हुई पीड़िता

Next Post

सलखन. दबंगई की इंतहा! खेत में फसल बचाने निकली महिला पर लाठी-डंडों से टूट पड़े दबंग! हमला, खून से लथपथ हुई पीड़िता

Related Posts

  • सोनभद्र. कलम-दवात पूजन के साथ मनाया गया भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का उत्सव, कथा-आरती में उमड़े श्रद्धालु सोनभद्र. कलम-दवात पूजन के साथ मनाया गया भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का उत्सव, कथा-आरती में उमड़े श्रद्धालु
  • सोनभद्र. छठ घाट के पास नहर में बह रहा गंदा पानी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता सोनभद्र. छठ घाट के पास नहर में बह रहा गंदा पानी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
  • ओबरा. भलुवा टोला रेलवे ट्रैक पर युवक का पैर कटा, महिला घायल; मौके पर प्लास्टिक में मिला कटा मुर्गा, घटना बनी पहेली ओबरा. भलुवा टोला रेलवे ट्रैक पर युवक का पैर कटा, महिला घायल; मौके पर प्लास्टिक में मिला कटा मुर्गा, घटना बनी पहेली
  • म्योरपुर. नवजात की मौत के छः घंटे बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस म्योरपुर. नवजात की मौत के छः घंटे बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस
  • दुद्धी. भारत-नेपाल की सांस्कृतिक मित्रता के बीच 14वां गोवर्धन पूजा महोत्सव संपन्न दुद्धी. भारत-नेपाल की सांस्कृतिक मित्रता के बीच 14वां गोवर्धन पूजा महोत्सव संपन्न
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement