• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. कलम-दवात पूजन के साथ मनाया गया भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का उत्सव, कथा-आरती में उमड़े श्रद्धालु

JK Gupta by JK Gupta
November 12, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज नगर में बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का पूजन उत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा के निकट स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के मंदिर में विधि-विधान से कलम-दवात का पूजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट एवं महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने की। पूजन उत्सव में जनपद के कायस्थ समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

निर्धारित मुहूर्त के अनुसार दोपहर दो बजे भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना प्रारंभ हुई। श्रद्धालुओं ने कलम-दवात का पूजन कर ज्ञान, बुद्धि और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम छह बजे कथा एवं आरती का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी महाराज न्याय, ज्ञान और कर्म के प्रतीक हैं। उनका पूजन हमें अपने कर्मों के प्रति ईमानदार रहने और शिक्षा एवं ज्ञान के महत्व को समझने की प्रेरणा देता है।

महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शिवनारायण लाल श्रीवास्तव, बिंदेश्वरी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, संगठन मंत्री सुशील श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव, लेखाकार सुनील श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, महिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुमारी अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव, आनंद कुमार श्रीवास्तव

दिनेश सुशील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, लता श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव एवं अनुपमा श्रीवास्तव सहित महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. छठ घाट के पास नहर में बह रहा गंदा पानी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

Related Posts

  • सोनभद्र. छठ घाट के पास नहर में बह रहा गंदा पानी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता सोनभद्र. छठ घाट के पास नहर में बह रहा गंदा पानी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
  • ओबरा. भलुवा टोला रेलवे ट्रैक पर युवक का पैर कटा, महिला घायल; मौके पर प्लास्टिक में मिला कटा मुर्गा, घटना बनी पहेली ओबरा. भलुवा टोला रेलवे ट्रैक पर युवक का पैर कटा, महिला घायल; मौके पर प्लास्टिक में मिला कटा मुर्गा, घटना बनी पहेली
  • म्योरपुर. नवजात की मौत के छः घंटे बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस म्योरपुर. नवजात की मौत के छः घंटे बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस
  • दुद्धी. भारत-नेपाल की सांस्कृतिक मित्रता के बीच 14वां गोवर्धन पूजा महोत्सव संपन्न दुद्धी. भारत-नेपाल की सांस्कृतिक मित्रता के बीच 14वां गोवर्धन पूजा महोत्सव संपन्न
  • ओबरा. Breaking; ट्रेन की चपेट में आने से युवक युवती घायल ओबरा. Breaking; ट्रेन की चपेट में आने से युवक युवती घायल
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement