• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. भलुवा टोला रेलवे ट्रैक पर युवक का पैर कटा, महिला घायल; मौके पर प्लास्टिक में मिला कटा मुर्गा, घटना बनी पहेली

JK Gupta by JK Gupta
November 12, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..


ओबरा थाना क्षेत्र के भलुवा टोला रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की रात करीब 9:50 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद एक महिला के सिर में चोट आई। हादसे में युवक का बायां पैर घुटने के नीचे से कट गया।

घायल युवक की पहचान गुप्तेश्वर पुत्र गोपाल, निवासी गइया बथान, थाना कोन तथा महिला की पहचान मोना देवी पुत्री मांधारी, निवासी ग्राम पिपरा, थाना जुगैल के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर डायल 112 और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई।

मौके पर प्लास्टिक में एक कटा हुआ मुर्गा भी देखा गया, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दोनों युवक किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और किस तरह ट्रेन की चपेट में आए, यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के करीब एक घंटे बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची थी। इस दौरान दोनों घायल रेलवे ट्रैक के किनारे खून से लथपथ हालत में तड़पते रहे।

फिलहाल घटना की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Views: 44
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

म्योरपुर. नवजात की मौत के छः घंटे बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस

Next Post

सोनभद्र. छठ घाट के पास नहर में बह रहा गंदा पानी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

Next Post

सोनभद्र. छठ घाट के पास नहर में बह रहा गंदा पानी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

Related Posts

  • सोनभद्र. कलम-दवात पूजन के साथ मनाया गया भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का उत्सव, कथा-आरती में उमड़े श्रद्धालु सोनभद्र. कलम-दवात पूजन के साथ मनाया गया भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का उत्सव, कथा-आरती में उमड़े श्रद्धालु
  • सोनभद्र. छठ घाट के पास नहर में बह रहा गंदा पानी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता सोनभद्र. छठ घाट के पास नहर में बह रहा गंदा पानी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
  • म्योरपुर. नवजात की मौत के छः घंटे बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस म्योरपुर. नवजात की मौत के छः घंटे बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस
  • दुद्धी. भारत-नेपाल की सांस्कृतिक मित्रता के बीच 14वां गोवर्धन पूजा महोत्सव संपन्न दुद्धी. भारत-नेपाल की सांस्कृतिक मित्रता के बीच 14वां गोवर्धन पूजा महोत्सव संपन्न
  • ओबरा. Breaking; ट्रेन की चपेट में आने से युवक युवती घायल ओबरा. Breaking; ट्रेन की चपेट में आने से युवक युवती घायल
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement