• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. छठ घाट के पास नहर में बह रहा गंदा पानी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

JK Gupta by JK Gupta
November 12, 2026
in सोनभद्र
0

पंचायत रिपोर्टर@विष्णु कुशवाहा…


..दो वर्षों से नहर में गिर रहा नगर का गंदा पानी, छठ पर्व से पहले समस्या दूर कराने की स्थानीय लोगों ने उठाई मांग


छठ महापर्व को लेकर नगर पालिका परिषद सोनभद्र की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में घुवास खुर्द मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर-9 में नगर पालिका की ओर से सफाई कराई गई है, लेकिन शाहगंज राजवाड़ा की ओर जाने वाली नहर में घुवास खुर्द मोहल्ले की पुलिया के पास नगर का गंदा पानी लगातार बहाया जा रहा है।

इससे नहर का पानी प्रदूषित हो रहा है और छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।स्थानीय निवासी भारत भारती ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से नाली का गंदा पानी नहर में बहाया जा रहा है।

इसके चलते आसपास गंदगी और बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। अब छठ महापर्व नजदीक है, ऐसे में नहर के पानी में गंदगी रहने से व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं नहर के दूषित पानी से खेती पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।वहीं नंदलाल ने बताया कि इस समस्या को करीब दो वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक नगर पालिका की ओर से इसका स्थायी समाधान नहीं कराया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ पर्व को देखते हुए नहर में गंदा पानी गिरने पर तत्काल रोक लगाई जाए और नाली के पानी की उचित निकासी की व्यवस्था की जाए।

इस संबंध में अंशु, तेजू, यादव, गोलू, विनय, बबीता, सुरेश, रमाकांत, मोहन, आशा, विनोद और मनोज सहित अन्य स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालु स्वच्छ जल में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सकें।

Views: 25
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

ओबरा. भलुवा टोला रेलवे ट्रैक पर युवक का पैर कटा, महिला घायल; मौके पर प्लास्टिक में मिला कटा मुर्गा, घटना बनी पहेली

Next Post

सोनभद्र. कलम-दवात पूजन के साथ मनाया गया भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का उत्सव, कथा-आरती में उमड़े श्रद्धालु

Next Post

सोनभद्र. कलम-दवात पूजन के साथ मनाया गया भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का उत्सव, कथा-आरती में उमड़े श्रद्धालु

Related Posts

  • सोनभद्र. कलम-दवात पूजन के साथ मनाया गया भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का उत्सव, कथा-आरती में उमड़े श्रद्धालु सोनभद्र. कलम-दवात पूजन के साथ मनाया गया भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का उत्सव, कथा-आरती में उमड़े श्रद्धालु
  • ओबरा. भलुवा टोला रेलवे ट्रैक पर युवक का पैर कटा, महिला घायल; मौके पर प्लास्टिक में मिला कटा मुर्गा, घटना बनी पहेली ओबरा. भलुवा टोला रेलवे ट्रैक पर युवक का पैर कटा, महिला घायल; मौके पर प्लास्टिक में मिला कटा मुर्गा, घटना बनी पहेली
  • म्योरपुर. नवजात की मौत के छः घंटे बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस म्योरपुर. नवजात की मौत के छः घंटे बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस
  • दुद्धी. भारत-नेपाल की सांस्कृतिक मित्रता के बीच 14वां गोवर्धन पूजा महोत्सव संपन्न दुद्धी. भारत-नेपाल की सांस्कृतिक मित्रता के बीच 14वां गोवर्धन पूजा महोत्सव संपन्न
  • ओबरा. Breaking; ट्रेन की चपेट में आने से युवक युवती घायल ओबरा. Breaking; ट्रेन की चपेट में आने से युवक युवती घायल
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement