• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बभनी. बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 15 घायल, चालक समेत छह जिला अस्पताल रेफर

JK Gupta by JK Gupta
November 11, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@ख्वाजा खान….


बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर हुआ हादसा, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया चालक


बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर अफजल मास्टर के घर के पास बुधवार को प्राइवेट बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत करीब 15 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अपनी सीट पर ही फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस बभनी थाने की तरफ से बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बस चालक की तरफ का दरवाजा ट्रक में फंसकर उखड़ गया था, जिसके चलते चालक अंदर ही फंस गया। सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। छह घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं छत्तीसगढ़ निवासी घायल जगदीश को उनके परिजन अपने साथ छत्तीसगढ़ लेकर चले गए। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

घायलों में रामअवतार (51) निवासी कोटा, अंजू (23) निवासी बीजपुर, मुन्नी देवी (40) निवासी सेंदुर, पानपति (60) निवासी भंवर, आशा (19) निवासी सेंदुर, मनोहर (35) निवासी बरवाटोला, सरोज देवी (57) निवासी चपकी, रमेश कुमार (50) निवासी रजखड़ दुद्धी, खुशबू (36) निवासी बीजपुर, रूपकुमारी (50) निवासी महरीकला, निलेश ठाकुर (22) निवासी बरती छत्तीसगढ़, दादूलाल (65) निवासी किरबिल, रामप्रवेश (35) निवासी चाचीकला, रामकेश (50) निवासी काचन तथा बस चालक गौरी खान (50) निवासी चपकी शामिल हैं।

उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Views: 6
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

म्योरपुर. छठ घाट का निरीक्षण कर ब्लॉक प्रमुख ने परखी तैयारियां, गणेश जायसवाल की टीम को सराहा

Related Posts

  • म्योरपुर. छठ घाट का निरीक्षण कर ब्लॉक प्रमुख ने परखी तैयारियां, गणेश जायसवाल की टीम को सराहा म्योरपुर. छठ घाट का निरीक्षण कर ब्लॉक प्रमुख ने परखी तैयारियां, गणेश जायसवाल की टीम को सराहा
  • शक्तिनगर। खड़िया खदान में डीजल चोरों से मुठभेड़ के बाद बोलेरो और नौ गैलन डीजल के साथ चालक गिरफ्तार शक्तिनगर। खड़िया खदान में डीजल चोरों से मुठभेड़ के बाद बोलेरो और नौ गैलन डीजल के साथ चालक गिरफ्तार
  • घोरावल. पानी भरे गड्ढे में डूबने से दिव्यांग की मौत घोरावल. पानी भरे गड्ढे में डूबने से दिव्यांग की मौत
  • रेणुकूट. हिंडाल्को से 1.63 करोड़ का माल लेकर निकला ट्रक लापता, पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज रेणुकूट. हिंडाल्को से 1.63 करोड़ का माल लेकर निकला ट्रक लापता, पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज
  • सोनभद्र. छठ घाटों पर सफाई तेज, लेकिन रास्ते की बदहाली बनेगी श्रद्धालुओं की मुसीबत सोनभद्र. छठ घाटों पर सफाई तेज, लेकिन रास्ते की बदहाली बनेगी श्रद्धालुओं की मुसीबत
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement