• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. छठ घाटों पर सफाई तेज, लेकिन रास्ते की बदहाली बनेगी श्रद्धालुओं की मुसीबत

JK Gupta by JK Gupta
November 11, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रेलवे क्रॉसिंग के पास संकरा और जर्जर रास्ता बढ़ाएगा परेशानी, सौ मीटर की दूरी के लिए तय करना पड़ेगा एक किलोमीटर का चक्कर


रॉबर्ट्सगंज नगर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर के शाहगंज राजवाहा, राम सरोवर तालाब, अकड़हवा पोखरा सहित अन्य प्रमुख छठ घाटों पर साफ-सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है।

तीन दिवसीय इस महापर्व को लेकर व्रती महिलाओं और पुरुषों में उत्साह दिखाई देने लगा है। पर्व के दौरान श्रद्धालु पूजा सामग्री की टोकरी सिर पर रखकर मंगलगीत गाते हुए घाटों तक पहुंचते हैं।

शाहगंज राजवाहा पर नगर सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कई लोग बैंड-बाजे के साथ पारंपरिक तरीके से घाट तक जाते हैं, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठेला, चारपहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा से पूजा सामग्री लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में घाट तक जाने वाले मार्ग पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

लेकिन रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज निर्माण कार्य श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। निर्माण के चलते वैकल्पिक रूप से करीब पांच फीट चौड़ा वन-वे रास्ता छोड़ा गया है, जो जर्जर और गड्ढायुक्त है।

रेलवे क्रॉसिंग से महिला थाना तक लगभग सौ मीटर का रास्ता बेहद संकरा है। इस दूरी को तय करने के लिए श्रद्धालुओं को महिला थाना, हाईडिल मैदान और कांशीराम आवास होते हुए करीब एक किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ सकता है।

इसी तरह रेलवे क्रॉसिंग से नहर की ओर घुवास मार्ग पर भी लगभग 100 मीटर तक पिलर निर्माण कार्य चल रहा है। यहां आवागमन के लिए छोड़ा गया संकरा रास्ता भी क्षतिग्रस्त है, जिस पर पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। ऐसे में पूजा सामग्री लेकर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज के पिलरों का निर्माण हो चुका है। ऐसे में कार्यदायी संस्था चाहे तो अस्थायी रूप से रास्ते की चौड़ाई बढ़ाकर आवागमन सुगम बना सकती है। छठ पर्व पर हजारों लोगों की आवाजाही को देखते हुए संकरे रास्ते पर दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

लोगों ने जिला प्रशासन और कार्यदायी संस्था से पर्व से पहले रास्ते की मरम्मत कराने, गड्ढों को भरने और पर्याप्त आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के छठ घाट तक पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सकें।

Views: 14
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज श्रद्धा और उल्लास से मना, गोवर्धन पूजा में भी उमड़ी महिलाओं की भीड़

Next Post

रेणुकूट. हिंडाल्को से 1.63 करोड़ का माल लेकर निकला ट्रक लापता, पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज

Next Post

रेणुकूट. हिंडाल्को से 1.63 करोड़ का माल लेकर निकला ट्रक लापता, पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज

Related Posts

  • बभनी. बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 15 घायल, चालक समेत छह जिला अस्पताल रेफर बभनी. बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 15 घायल, चालक समेत छह जिला अस्पताल रेफर
  • म्योरपुर. छठ घाट का निरीक्षण कर ब्लॉक प्रमुख ने परखी तैयारियां, गणेश जायसवाल की टीम को सराहा म्योरपुर. छठ घाट का निरीक्षण कर ब्लॉक प्रमुख ने परखी तैयारियां, गणेश जायसवाल की टीम को सराहा
  • शक्तिनगर। खड़िया खदान में डीजल चोरों से मुठभेड़ के बाद बोलेरो और नौ गैलन डीजल के साथ चालक गिरफ्तार शक्तिनगर। खड़िया खदान में डीजल चोरों से मुठभेड़ के बाद बोलेरो और नौ गैलन डीजल के साथ चालक गिरफ्तार
  • घोरावल. पानी भरे गड्ढे में डूबने से दिव्यांग की मौत घोरावल. पानी भरे गड्ढे में डूबने से दिव्यांग की मौत
  • रेणुकूट. हिंडाल्को से 1.63 करोड़ का माल लेकर निकला ट्रक लापता, पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज रेणुकूट. हिंडाल्को से 1.63 करोड़ का माल लेकर निकला ट्रक लापता, पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement