• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज श्रद्धा और उल्लास से मना, गोवर्धन पूजा में भी उमड़ी महिलाओं की भीड़

JK Gupta by JK Gupta
November 11, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व मंगलवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने स्नान के बाद पूजा की थाली सजाई और पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

इसके बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया।

स्थानीय मान्यताओं और अलग-अलग पूजन परंपराओं के चलते जिले के कुछ स्थानों पर बुधवार को भी भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसके चलते जिले में दो दिनों तक त्योहार की रौनक बनी रहेगी।

वहीं, कई स्थानों पर मंगलवार को गोवर्धन पूजा भी पारंपरिक तरीके से की गई। महिलाओं और बहनों ने घरों के आंगन तथा गली-मोहल्लों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसे फूलों, रोली, अक्षत और दीपों से सजाया।

इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान गोवर्धन भगवान की कथा सुनी गई और पारंपरिक रीति से परिक्रमा भी की गई।

रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के घुवास, जोगियावीर,ब्रह्मबाबा मंदिर, रामजानकी मंदिर दंडइत बाबा सहित अन्य मंदिरों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन किया। सुबह से ही मंदिर परिसरों में महिलाओं की आवाजाही बनी रही। महिलाएं पूजा की थाली लेकर पहुंचीं और परंपरागत तरीके से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

धार्मिक मान्यता के अनुसार गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और अन्नकूट के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। वहीं भैया दूज पर बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनके सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हैं।

पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। मिठाई, फल, पूजा सामग्री और उपहारों की दुकानों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। कुल मिलाकर जिले में भैया दूज और गोवर्धन पूजा को लेकर घरों से लेकर मंदिरों तक उत्सव का माहौल रहा।

Views: 23
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बभनी. Breaking; निजी बस और ट्रक की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में दर्जनभर से ज्यादा यात्री घायल

Next Post

सोनभद्र. छठ घाटों पर सफाई तेज, लेकिन रास्ते की बदहाली बनेगी श्रद्धालुओं की मुसीबत

Next Post

सोनभद्र. छठ घाटों पर सफाई तेज, लेकिन रास्ते की बदहाली बनेगी श्रद्धालुओं की मुसीबत

Related Posts

  • बभनी. बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 15 घायल, चालक समेत छह जिला अस्पताल रेफर बभनी. बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 15 घायल, चालक समेत छह जिला अस्पताल रेफर
  • म्योरपुर. छठ घाट का निरीक्षण कर ब्लॉक प्रमुख ने परखी तैयारियां, गणेश जायसवाल की टीम को सराहा म्योरपुर. छठ घाट का निरीक्षण कर ब्लॉक प्रमुख ने परखी तैयारियां, गणेश जायसवाल की टीम को सराहा
  • शक्तिनगर। खड़िया खदान में डीजल चोरों से मुठभेड़ के बाद बोलेरो और नौ गैलन डीजल के साथ चालक गिरफ्तार शक्तिनगर। खड़िया खदान में डीजल चोरों से मुठभेड़ के बाद बोलेरो और नौ गैलन डीजल के साथ चालक गिरफ्तार
  • घोरावल. पानी भरे गड्ढे में डूबने से दिव्यांग की मौत घोरावल. पानी भरे गड्ढे में डूबने से दिव्यांग की मौत
  • रेणुकूट. हिंडाल्को से 1.63 करोड़ का माल लेकर निकला ट्रक लापता, पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज रेणुकूट. हिंडाल्को से 1.63 करोड़ का माल लेकर निकला ट्रक लापता, पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement