• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. दबंगई की इंतहा! खेत में फसल बचाने निकली महिला पर लाठी-डंडों से टूट पड़े दबंग! हमला, खून से लथपथ हुई पीड़िता

JK Gupta by JK Gupta
November 11, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@बद्री प्रसाद……


खेतों में खून- पसीना बहाकर फसल उगाने वाले किसान यदि अपनी मेहनत की कमाई को बचाने के लिए आवाज उठाएं और बदले में उन्हें मारपीट का सामना करना पड़े, तो यह ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ऐसा ही एक गंभीर मामला थाना चोपन क्षेत्र की गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत मारकुंडी गांव से सामने आया है। यहां खेत में खड़ी फसल को पशुओं से चराने का विरोध करने पर एक महिला एवं उसकी पुत्री को कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर देने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।

खेत में घुसे, फसल चराई, विरोध पर बरसाए लाठी-डंडे;
मामले में पीड़िता शिवकुमारी देवी पत्नी बाबूलाल गोड़ ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पीड़ा बयां की है। शिकायत के अनुसार वह अपने खेत में अरहर, सरसों, चना, मटर सहित अन्य फसलों की खेती करती हैं। आरोप है कि 11 नवंबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग कथित तौर पर लाठी-डंडे लेकर उनके खेत में पहुंचे और पशुओं से खड़ी फसल चराने लगे।जब महिला ने अपनी मेहनत से तैयार की गई फसल को बचाने के लिए इसका विरोध किया तो आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।

महिला तथा पुत्री को लहूलुहान करने का आरोप, जातिसूचक अपशब्द बोलने की भी शिकायत;
पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में शैलेश गोड़ पुत्र रामबचन, बैठोल बैगा पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ, शीला देवी पुत्री स्वर्गीय रामशुभग व उनकी मां, मालती देवी पत्नी बैठोल बैगा तथा मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय कल्लू पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने कथित तौर पर जातिसूचक एवं अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे महिला शिवकुमारी देवी का उम्र 45 वर्ष तथा पुत्री कु. अर्चना गोड़ 21 वर्ष घायल हो गई। पीड़िता ने आरोपियों पर जानमाल की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

मेहनत की फसल पर संकट, अब परिवार को सता रहा सुरक्षा का डर; पीड़िता का कहना है कि खेती-किसानी ही उसके परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा है। यदि खेत में खड़ी फसल ही सुरक्षित नहीं रहेगी तो परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा? कथित मारपीट की घटना ने परिवार को मानसिक रूप से भयभीत कर दिया है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, घायल महिला तथा पुत्री का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण, आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब पुलिस प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल;
आखिर खेत में खड़ी फसल को बचाने के लिए विरोध करना क्या इतना बड़ा अपराध है कि एक महिला को कथित तौर पर लाठी-डंडों का सामना करना पड़े? क्या ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की मेहनत और महिलाओं की सुरक्षा की कोई अहमियत नहीं है? यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कब होगी?

फिलहाल क्षेत्रीय लोगों की निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं। अब देखना यह है कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कितनी गंभीरता दिखाती है और उसे न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष एवं कार्रवाई की स्थिति सामने आना शेष है।

Views: 47
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सलखन. जेल की सलाखें भी नहीं तोड़ सकीं भाई-बहन के प्रेम की डोर

Next Post

घोरावल. मधका गांव निवासी डॉ. अमन सिंह ने एफएमजीई परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम किया रोशन

Next Post

घोरावल. मधका गांव निवासी डॉ. अमन सिंह ने एफएमजीई परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम किया रोशन

Related Posts

  • सोनभद्र. कलम-दवात पूजन के साथ मनाया गया भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का उत्सव, कथा-आरती में उमड़े श्रद्धालु सोनभद्र. कलम-दवात पूजन के साथ मनाया गया भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का उत्सव, कथा-आरती में उमड़े श्रद्धालु
  • सोनभद्र. छठ घाट के पास नहर में बह रहा गंदा पानी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता सोनभद्र. छठ घाट के पास नहर में बह रहा गंदा पानी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
  • ओबरा. भलुवा टोला रेलवे ट्रैक पर युवक का पैर कटा, महिला घायल; मौके पर प्लास्टिक में मिला कटा मुर्गा, घटना बनी पहेली ओबरा. भलुवा टोला रेलवे ट्रैक पर युवक का पैर कटा, महिला घायल; मौके पर प्लास्टिक में मिला कटा मुर्गा, घटना बनी पहेली
  • म्योरपुर. नवजात की मौत के छः घंटे बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस म्योरपुर. नवजात की मौत के छः घंटे बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस
  • दुद्धी. भारत-नेपाल की सांस्कृतिक मित्रता के बीच 14वां गोवर्धन पूजा महोत्सव संपन्न दुद्धी. भारत-नेपाल की सांस्कृतिक मित्रता के बीच 14वां गोवर्धन पूजा महोत्सव संपन्न
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement