• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए सोनभद्र बार ने बुलंद की आवाज, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

JK Gupta by JK Gupta
November 3, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन….


कानपुर (कालपी) में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार एडवोकेट की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता और महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट के संचालन में अधिवक्ताओं ने परिसर में भ्रमण करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर घटना के खिलाफ आक्रोश जताया।

अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जो बेहद निंदनीय हैं। ऐसी घटनाओं से अधिवक्ता समाज में भय और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से अधिवक्ता समुदाय आहत है। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि गयादीन अहिरवार के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

इसके साथ ही अधिवक्ताओं के साथ लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए प्रदेश में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।

प्रदर्शन में गोविन्द प्रसाद मिश्र, राकेश शरण मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, रमेश प्रसाद चौबे, आनंद मिश्र, राजीव सिंह गौतम, अखिलेश पाण्डेय, विनोद शुक्ला, प्रभात मिश्र, अरुण सिंघल, पवन मिश्रा, मनोज मिश्रा, आशुतोष दुबे, बंसी पाण्डेय, गीता गौर, अभिषेक श्रीवास्तव, अंकित सिंह, भानु चौहान, सुजीत, धीरज और राहुल जैन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Views: 170
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. दीपावली पर पटाखा दुकानों की तैयारी तेज, रॉबर्ट्सगंज में डायट परिसर में लगेंगी अस्थायी दुकानें

Next Post

शक्तिनगर. काशी हिंदू विश्वविद्यालय से ‘युवा संगम’ दल केरल रवाना, कुलपति ने दी शुभकामनाएं

Next Post

शक्तिनगर. काशी हिंदू विश्वविद्यालय से ‘युवा संगम’ दल केरल रवाना, कुलपति ने दी शुभकामनाएं

Related Posts

  • ओबरा. गाड़ी का खरीददार पहुंचा तो वाहन का पार्ट्स गायब देख मालिक हो गया सन्न ओबरा. गाड़ी का खरीददार पहुंचा तो वाहन का पार्ट्स गायब देख मालिक हो गया सन्न
  • म्योरपुर. एकल ग्रामोत्थान केंद्र का भव्य शुभारंभ, बेटियों को मिलेगा हुनर का प्रशिक्षण; गांव में ही बनेंगी आत्मनिर्भर म्योरपुर. एकल ग्रामोत्थान केंद्र का भव्य शुभारंभ, बेटियों को मिलेगा हुनर का प्रशिक्षण; गांव में ही बनेंगी आत्मनिर्भर
  • ओबरा. सोन कल्चरल क्लब के शुभारंभ से महकेगा सांस्कृतिक विरासत का रंग, विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच ओबरा. सोन कल्चरल क्लब के शुभारंभ से महकेगा सांस्कृतिक विरासत का रंग, विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
  • सोनभद्र. यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए जनपद में 66 परीक्षा केन्द्र निर्धारित, 19-20 अतिरिक्त केन्द्रों की आवश्यकता सोनभद्र. यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए जनपद में 66 परीक्षा केन्द्र निर्धारित, 19-20 अतिरिक्त केन्द्रों की आवश्यकता
  • घोरावल. खेत में धान की कटाई करते महिला को समय जहरीले सर्प ने डसा घोरावल. खेत में धान की कटाई करते महिला को समय जहरीले सर्प ने डसा
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement