• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. कई वर्षों बाद फिर जीवंत हुई भट्ठी मोड़ की रामलीला, फीता काटकर हुआ शुभारंभ

JK Gupta by JK Gupta
October 11, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— डॉ. मनोज कुमार मौर्य और अनिल हलवाई ने किया उद्घाटन, युवाओं ने धार्मिक आयोजन को निरंतर जारी रखने का लिया संकल्प


Sonbhadra। विकासखंड दुद्धी के गुलालझरिया गांव स्थित भट्ठी मोड़ पर कई वर्षों से बंद रामलीला मंचन और दुर्गा पूजा कार्यक्रम को क्षेत्रीय युवाओं की पहल पर फिर से शुरू किया गया। श्री रामलीला नवयुवक समिति भट्ठी मोड़ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शिव हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मनोज कुमार मौर्य और मां भारती जन सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल हलवाई ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान हनुमान जी के मुकुट और शस्त्रों का विधिवत पूजन भी किया गया।

कार्यक्रम में समिति के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट करके स्वागत किया। इसके बाद रजखड़ के कलाकारों ने रामलीला का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर किया।

मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कुमार मौर्य ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी है। इससे पिता-पुत्र, भाई-भाई और पति-पत्नी के बीच प्रेम, समर्पण, त्याग और भक्ति की सीख मिलती है। रामलीला के माध्यम से सत्य के मार्ग पर चलने और आदर्शों को परिवार व समाज में आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है।

विशिष्ट अतिथि अनिल हलवाई ने युवाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि कई वर्षों से बंद धार्मिक आयोजन को दोबारा शुरू करना सराहनीय कदम है। उन्होंने समिति को आर्थिक सहयोग प्रदान किया और भविष्य में भी आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

समिति के अध्यक्ष रामभरत साहनी ने बताया कि गांव के युवाओं ने बैठक कर रामलीला और दुर्गा पूजा को दोबारा शुरू करने का संकल्प लिया है। आयोजन को अब प्रतिवर्ष निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की।

इस मौके पर डॉ. अशोक मौर्य, धर्मेंद्र पाल, डॉ. राहुल पाल, ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव, संतोष अग्रहरि, शिव प्रसाद निषाद, विनोद जायसवाल, रवि सिंह, समिति के उपाध्यक्ष रामप्रवेश, कोषाध्यक्ष गुरुदेव साहनी, प्रताप, आशीष कुमार, दिलीप भारती, सचिव डॉ. सतीश, संरक्षक मनीष कुमार, विकास, राजेश, रमेश, रविंदर, धर्मेंद्र, अमित साहनी, अजय यादव, मोहन कुमार, मनोज यादव, सर्वेश मौर्य, शिवप्रसाद, अरुण साहनी, विजय भारती, सूचना मंत्री अनीश कुमार, विनोद मौर्य सहित समिति के अन्य कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Views: 5
Post image
Previous Post

सोनभद्र. शारदीय नवरात्रि : दुद्धी स्थित माँ काली मंदिर में उमड़ा आस्था का महासागर, ‘जय माता दी’ के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी कोतवाली में तैनात दीवान का माची थाने में स्थानांतरण, कस्बा चौकी पर हुआ विदाई समारोह

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी कोतवाली में तैनात दीवान का माची थाने में स्थानांतरण, कस्बा चौकी पर हुआ विदाई समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement