संवाददाता@कृपाण शंकर पांडेय…..
राज्यमंत्री संजीव गोंड ने पात्र लाभार्थियों को बांटे उपकरण, शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को विकासखंड परिसर चोपन में निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में पात्र दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गौड़ ने सहभागिता की। अतिथियों ने लाभार्थियों को कृत्रिम अंग, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना उन्हें सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। सहायक उपकरणों से उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने के साथ शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।

कार्यक्रम के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने और दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा, मंत्री प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, अनिल पाठक, एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर, ऋषिकेश शुक्ला, नटराज बाबू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।